डेंगू छोड़िए… कहीं आपको चिकनगुनिया तो नहीं? WHO ने बताया बुखार के साथ जोड़ों में दर्द हो तो न करें

Chikungunya Symptoms: अगर अचानक तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस हो तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चिकनगुनिया में अक्सर लोगों का शरीर टूटने लगता है और ध्यान न दिया जाए तो परेशानी ज्यादा हो सकती है.  

 chikungunya symptoms of disease 

बुखार के साथ तेज जोड़ों में दर्द होना. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया आदि होने लगती है. इसकी खास पहचान ज्यादातर लोग बुखार आने पर करते हैं, लेकिन सिर्फ बुखार आना इन बीमारियों का लक्षण नहीं हो सकता. WHO के मुताबिक, चिकनगुनिया डेंगू या मलेरिया से बिल्कुल अलग होती है, जिसके लक्षण डेंगू और जीका से काफी मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए इसे पहचानना कई बार मुश्किल होता है. अगर आप भी इसकी पहचान नहीं कर पाते या वक्त पर करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में नाश्ते के लिए बेस्ट हैं ये 7 चीजें, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन

बुखार के साथ तेज जोड़ों में दर्द होना

WHO की एक रिपोर्ट के चिकनगुनिया में आमतौर पर अचानक तेज बुखार के साथ गंभीर जोड़ों का दर्द शुरू होता है. इसके अलावा, जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, मतली और शरीर पर रैश भी हो सकते हैं. इस बीमारी में जोड़ों का दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि काम करना भी मुश्किल हो जाए. ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही करना ठीक नहीं है.  

चिकनगुनिया के कितने दिनों में नजर आते हैं लक्षण?

यह मच्छर काटने पर निर्भर करता है, क्योंकि संक्रमित मच्छर के काटने के बाद चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर पर 4 से 8 दिन में दिखाई देते हैं. हालांकि, WHO का कहना है कि इसमें 2 हफ्ते का दिन भी लग सकता है. इसलिए अगर आपका बुखार उतर नहीं रहा है या जोड़ों में काफी दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें. 

डेंगू और चिकनगुनिया में क्यों होती है कन्फ्यूजन?

डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां हैं और शुरुआती लक्षणों में काफी समानता हो सकती है. इस दौरान बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द दोनों में दिखाई दे सकता है. WHO की 2025 की क्लिनिकल गाइडलाइन के मुताबिक, इन बीमारियों के शुरुआती लक्षणों में समानता होने की वजह से लोग इसकी पहचान वक्त पर नहीं कर पाते हैं. 

विज्ञापन

चिकनगुनिया की पहचान कैसे करें? 

WHO के मुताबिक सिर्फ लक्षणों के आधार पर चिकनगुनिया की पहचान करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए बीमारी पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह वायरस बहुत ही तेजी से फैलता है और RT या PCR की जाती है. बाद में एंटीबॉडी की जांच का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस बीमारी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? 

  • मच्छर हमेशा उन जगहों पर काटता है, जो हिस्सा खुला हुआ दिखाई देता है. इसलिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनकर अपना बचाव करें.  
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले, बाल्टी और दूसरे पानी वाले कंटेनर को रोजाना साफ करें.   
  • चिकनगुनिया के लक्षण होने पर शुरुआती दिनों में मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं, ताकि संक्रमित मच्छर के जरिए वायरस दूसरे लोगों तक न पहुंचे. 

इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज! इंफेक्शन से लेकर कैंसर तक हो सकते हैं ये कारण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ