World Kidney Day 2025: किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर रहेंगी इससे जुड़ी बीमारियां

आयुर्वेद में शरीर के हर अंगों को लाभ देने वाले फायदे बताए गए हैं। आज वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर जानिए किडनी को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

World Kidney Day 2025

World Kidney Day 2025: किडनी का काम सही होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। किडनी से खून साफ होता है और बैड टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं। किडनी को फिल्ट्रेशन के काम के लिए जाना जाता है। आज वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर हम आपको बताते हैं किडनी को हमेशा स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए हम घर में ही क्या-क्या घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

विज्ञापन

किडनी हेल्थ क्यों इंपॉर्टेंट?

किडनी की मदद से ब्लड फिल्ट्रेशन और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। किडनी को साफ रखना और फिट रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि थोड़ी सी भी चूक आपको किडनी डिजीज का शिकार बना सकती है। किडनी स्टोन, किडनी फेलियर और क्रोनिक किडनी डिजीज होने की संभावनाएं तेज होती हैं।

विज्ञापन

इन घरेलू उपायों की मदद से किडनी रहेगी हेल्दी

1. योग करें- स्वामी रामदेव बताते हैं कि किडनी कैंसर और स्टोन की समस्याओं से बचने के लिए योग को प्राथमिकता दें। आप प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करें। गोमुखासन करना किडनी के लिए अच्छा होता है। पानी खूब पिएं।

विज्ञापन

2. जौ खाएं- जौ किडनी के लिए सुपरफूड है। बाबा रामदेव बताते हैं कि जौ का सेवन करना चाहिए। जौ के आटे की रोटी खाएं या उसका दलिया बनाकर भी खा सकते हैं। गिलोय और आंवला का काढ़ा बनाकर पिएं।

3. तेज पत्ता- किडनी स्टोन की समस्या है या फिर ऐसी बीमारी से बचना चाहते हैं तो रोजाना तेज पत्ते की चाय बनाकर सुबह के समय खाली पेट पिएं। इससे पाचन भी सही रहता है।

विज्ञापन

Kidney Stones

4. विटामिन-सी फूड्स खाएं- किडनी का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको विटामिन-सी फूड्स का सेवन करना चाहिए। आप संतरा, नींबू और टमाटर खा सकते हैं। सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीना भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

5. रंग-बिरंगे फल खाएं- आचार्य मनीष बताते हैं कि किडनी की सेहत को सही रखने के लिए आपको रोजाना 1 प्लेट रंग-बिरंगे फलों को खाना है। इनसे किडनी की सूजन भी कम होती है और एंटीऑक्सिडेंट्स भी मिल जाते हैं।

अन्य टिप्स

पत्ता गोभी, फूल गोभी, लहसुन और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां खाएं। इनमें फाइटोकेमिकल होते हैं। ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल खा सकते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा भी खा सकते हैं। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें और लाल अंगूर खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ