Hepatitis A Ke Lakshan: हेपेटाइटिस ए लिवर में होने वाली बीमारी है. यह लिवर में इंफ्लेमेशन का कारण बनता है और हेपेटाइटिस ए (HAV) वायरस से फैलता है. हैपेटाइटिस बी और सी की तरह हेपेटाइटिस ए क्रोनिक लिवर डिजीज का कारण नहीं बनता है लेकिन इसके सामान्य से लेकर गंभीर लक्षण (Hepatitis A Symptoms) नजर आ सकते हैं और व्यक्ति लंबे समय तक बीमार रह सकता है. ऐसे में समय रहते हेपेटाइटिस ए के लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए हेपेटाइटिस ए कैसे फैलता है, किन लोगों को हो सकता है और इसके क्या लक्षण होते हैं.
यह भी पढ़ें – जांघों का साइज बता सकता है कितने साल जिएंगे आप, स्टडी में हुआ खुलासा, डॉक्टर ने फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई
हेपेटाइटिस ए कैसे फैलता है
हेपेटाइटिस ए तब होता है जब कोई व्यक्ति हेपेटाइटिस ए से संक्रमित व्यक्ति के मल से संक्रमित खाना खा लेता है या पानी पी लेता है. गंदगी वाली जगह में, गंदा पानी पीने पर, गंदगी में बना खाना खाने से या ओरल एनल सेक्स से भी हेपेटाइटिस ए हो सकता है. अगर नाले वाले पानी से खाना पकाया जाए या नाले के पानी वाला गंदा पानी पी लिया जाए तो व्यक्ति को हेपेटाइटिस ए हो सकता है.
किन लोगों को है ज्यादा खतरा
- जिस भी व्यक्ति को हेपेटाइटिस का टीका नहीं लगा है या जिसे पहले भी हेपेटाइटिस हुआ है वह एकबार फिर हेपेटाइटिस की चपेट में आ सकता है.
- गंदगी वाली जगह में रहने वालों में, साफ पानी की उपलब्धता ना होने पर या संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने वालों में हेपेटाइटिस संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है.
- हेपेटाइटिस ए इंफेक्शन वाले पार्टनर के साथ संबंध बनाने पर, पुरुषों के आपस में संबंध बनाने से और बिना इम्यूनाइज्ड हुए संक्रमण वाली जगह पर जाने वाले लोग इस वायरल की चपेट में आ सकते हैं.
हेपेटाइटिस ए के क्या लक्षण होते हैं
हेपेटाइटिस ए के लक्षण बेहद कम से बहुत ज्यादा भी हो सकते हैं. इसमें बुखार आ सकता है, भूख मर जाती है, दस्त लग सकते हैं, जी मिचलाने लगता है, पेट में असहजता महसूस होती है, गहरे रंग का पेशाब आता है और पीलिया हो सकता है जिसमें आंखों और त्वचा का रंग पीला नजर आ सकता है.
वयस्कों में बच्चों के मुकाबले ये लक्षण ज्यादा नजर आते हैं और वयस्कों में इस बीमारी का खतरा भी ज्यादा होता है. 6 साल से छोटे बच्चे अगर इस इंफेक्शन से संक्रमित होते हैं तो उनमें लक्षण आमतौर पर नहीं दिखते हैं और 10% बच्चों को ही पीलिया होता है.
हेपेटाइटिस ए का क्या ट्रीटमेंट है
हेपेटाइटिस ए का कोई सटीक एंटीवायरल ट्रीटमेंट नहीं है. इस वायरल के इलाज में सपोर्टिव केयर पर ध्यान दिया जाता है और लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है. लक्षणों से बचाव होने पर इंफेक्शन धीमा पड़ने लगता है और कुछ हफ्तों या महीनों में असर दिखता है. अगर लिवर को खतरा ना हो तो मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जाता है.
हेपेटाइटिस ए से बचने के लिए क्या करें
- साफ पानी पिएं
- घर की गंदगी निकालने वाली नाली ढकी हो इसका ध्यान रखें
- हाइजीन का ध्यान रखें, खासकर हाथ धोकर खाना ही खाना बनाएं और खाएं
सेफ सेक्स प्रैक्टिस करें.
यह भी पढ़ें – जी मचलने लगे तो तुरंत इस एक चीज को रख लें जीभ के नीचे, नहीं आएगी उल्टी, मतली होगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
4 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines