जी मचलने लगे तो तुरंत इस एक चीज को रख लें जीभ के नीचे, नहीं आएगी उल्टी, मतली होगी दूर

जी मितलाने की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह मतली से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां बताए नुस्खे आजमाने से जी मितलाने की दिक्कत से राहत मिलती है.

ulti jaisa lagna vomiting

कैसे दूर होगी मतली, जानिए यहां.

Nausea Home Remedies: जी मचलना यानी उल्टी जैसा महसूस होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे लोग अक्सर ही दोचार होते हैं. सफर के दौरान, कुछ खराब सूंघ लेने पर या सड़ा-गला खा लेने पर जी मिचलाने लगता है और घबराहट होने लगती है. जी मिचलाने की दिक्कत को दूर ना किया जाए तो उल्टी (Vomiting) आने लगती है. ऐसे में अगर आपको मतली आने लगी है और उल्टी जैसा लग रहा है तो यहां जानिए जीभ के नीचे या मुंह के अंदर क्या रखने पर यह दिक्कत दूर हो सकती है और उल्टी को आने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जी मचलने पर जीभ के नीचे क्या रखें

जी मिचलाने लगा है या उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो आप अदरक का टुकड़ा जीभ के नीचे या मुंह के अंदर रख सकते हैं. अदरक का टुकड़ा चूसने पर इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगॉल्स जैसे एक्टिव कंपाउंड्स मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और दिमाग तक सिग्नल्स पहुंचाते हैं कि उल्टी नहीं आ रही है. जब भी बेचैनी महसूस होती है तब इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है. अगर आप घर पर हैं तो अदरक पर थोड़ा सा नमक और शहद लगाकर भी मुंह में रख सकते हैं.

इन नुस्खों से भी मिलती है राहत

विज्ञापन
  • मतली को दूर करने के लिए लौंग को भी मुंह में रखा जा सकता है. 1-2 लौंग के टुकड़े जीभ के नीचे रखे जाएं तो इसके गुण पेट को शांत करते हैं और मतली दूर होती है.
  • सौंफ और मिश्री को भी मुंह में रखा जा सकता है. इनसे पेट को ठंडक और सूदिंग गुण मिलते हैं जिससे जी मिचलाना बंद होता है.
  • काली मिर्ची का टुकड़ा भी मुंह में रखा जा सकता है. इसका तीखा स्वाद मुंह का टेस्ट बेहतर करता है और मतली को रोकता है.

ये टिप्स भी आ सकते हैं काम

  • मतली महसूस हो या जी मचलने लगे तो गहरी सांस लें. गहरी सांस लेने पर नर्वस सिस्टम शांत होता है.
  • आराम से बैठ जाएं या सीधा लेटें, मतली कम होती है.
  • घूंट-घूंट करके थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं.
  • बदबू या गंध से दूर रहें.

यह भी पढ़ें – बच्चेदानी के मुंह में होने वाले कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रोसेस

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ