World Heart Day 2023: भारत ही नहीं दुनियाभर में दिल के मरीजों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इसके लिए हमारी बदलती जीवनशैली और खराब खानपान जिम्मेदार हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सामने से फिट दिख रहा इंसान भी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो रहा है। पिछले कुछ समय में कई ऐसी सेलेब्रिटीज हैं जिनकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है।
इनमें अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, सिंगर केके और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव शामिल हैं। दिल की बीमारी के लक्षणों को सही टाइम पर पहचान लेना ही आपके लिए बहुत जरूरी है, वरना जान का खतरा हो सकता है। आइए जानें कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका दिल हेल्दी नहीं धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है।
ये भी पढ़ें- कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या अंतर है? कौन सा सबसे ज्यादा खतरनाक
दिल कमजोर होने के लक्षण
सीने में दर्द- अगर कभी-कभी सीने में दर्द या भारीपन लगे, तो समझ लेना चाहिए कि कुछ गड़बड़ है। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए।
वोमिटिंग होना- कई बार छाती में दर्द होने के बाद वोमिटिंग होने लगती है, ये भी एक लक्षण है जो दिल की बीमारियों की तरफ इशारा करता है।
ये भी पढ़ें- 6 तरह की होती हैं दिल की बीमारी और पहचानें इनके नाम
पेट में दर्द- पेट दर्द होने के भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यह भी हार्ट डिजीज का साइन हो सकता है। इस बात को हल्के में न लेकर सही कारण का पता लगाना चाहिए।
जबड़े में दर्द- अक्सर जबड़े में दर्द रहता है, तो इसका सीधा संबंध दिल की बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में तुरंत जांच करवा लेना आपके लिए सही है।
अचानक से पसीना आना- गर्मी के दिनों में या कुछ काम करते समय पसीना आना आम बात है, लेकिन कमरे में अगर एसी चल रहा है और हम कुछ काम भी नहीं कर रहे हैं फिर भी पसीना आ रहा है तो ये हार्ट अटैक आने की चेतावनी हो सकती है।
पैरों में दर्द- अक्सर लोग पैरों के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ये दर्द दिल के कमजोर होने का एक तरह से संकेत हो सकता है। यदि चलने के दौरान पिंडली में जकड़न हो तो बिलकुल इसे अनदेखा न करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines