Digestion Improve Tips: सही मात्रा में पानी पीना क्यों जरूरी? डॉक्टर ने गिनाए इस आदत के फायदे

World Digestive Health Day 2025: वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे के अवसर पर जानिए अच्छे और स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने के लिए पानी की कितनी अहमियत है। सही मात्रा में पानी पीना क्यों जरूरी होता है।

World health Day (2)

World Digestive Health Day 2025: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी होता है। लेकिन अक्सर एक सवाल हर किसी के मन में आता है। पानी कब पीना सबसे सही होता है? क्या खाना खाते वक्त पानी पीना ठीक है या फिर खाने से पहले या बाद में पीना फायदेमंद होता है? यह केवल आदत या टाइमिंग का मामला नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आपके पाचन तंत्र से है। आज यानी 29 मई को वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे है। यह दिन अच्छे स्वास्थ्य और पाचन के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।

विज्ञापन

इस साल की थीम

World Digestive Health Day हर साल 29 मई को मनाया जाता है। इस साल की थीम “Your Digestive Health: Nourish to Flourish,” है। इसका अर्थ है हमारा पाचन तंत्र ही पोषण का सही सोर्स है। अच्छा पाचन तंत्र ही शरीर में पोषण को बढ़ावा देता है। अच्छे पाचन में पानी की भी अहमियत होती है। अगर कोई रोजाना सही मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो उसका पाचन बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एंड एचओडी डॉक्टर अमित मिगलानी के अनुसार, पानी पीने का सही समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं और आपकी पाचन क्षमता कैसी है।

विज्ञापन

1. खाने से पहले पानी पीना

खाने से लगभग 30 मिनट पहले पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे भूख नियंत्रित रहती है और पाचन रसों का सही तरह से स्राव होता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है।

विज्ञापन

2. खाने के साथ पानी पीना

बहुत ज्यादा पानी खाना खाते समय पीने से पेट के एंजाइम्स पतले हो सकते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। लेकिन कुछ मात्रा में, खासतौर पर सूखा भोजन खाने पर थोड़ा पानी लेना नुकसानदेह नहीं होता।

विज्ञापन

Water Drinking Tips

3. खाने के तुरंत बाद पानी पीना

विज्ञापन

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट की गर्मी कम हो सकती है और पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर होता है।

पानी का तापमान भी है अहम

डॉक्टर अमित मिगलानी बताते हैं कि बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। इसलिए गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है, खासकर भोजन के आसपास। हमें सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इसे आयुर्वेद में भी फायदेमंद माना गया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ