Covid Alert: कोरोना के नए वेरिएंट ने अमेरिका को चौंकाया, संक्रमण से हर सप्ताह हुई थीं 350 मौतें

Covid Alert: कोरोना वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। अब अमेरिका में इसका नया वेरिएंट मिला है, जिसे VUM नाम से पहचाना जा रहा है। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वेरिएंट ताइवान, सिंगापुर और थाईलैंड में भी एक्टिव है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

VUM variant

Covid Alert: दुनियाभर में कोरोना के मामलों की वृद्धि देखी जा रही है। कोरोना के पहले से ही चार वेरिएंट्स ने कोहराम मचाया हुआ है। अब अमेरिका में इसके नए वेरिएंट की पुष्टि हो गई है। इस वेरिएंट को वीयूएम (VUM) के नाम से जाना जा रहा है। बता दें कि यह वेरिएंट XDV.1.5.1 का ही एक सब-वेरिएंट है। इसका सबसे पहला सैंपल इस साल जनवरी में लिया गया था। हालांकि, WHO द्वारा मई में इसका आधिकारिक नाम रखा गया था।

विज्ञापन

अमेरिका में नया वेरिएंट

SARS-CoV-2 वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्ट्रेन वीयूएम की पहचान अमेरिका में हुई है। यह कोविड-19 के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण भी है। हालांकि, इसे अभी भी निगरानी में रखा गया है और इसके सैंपल भी कलेक्ट किए जा रहे हैं, ताकि इस उप-प्रकार के खतरे को समझा जा सके। मगर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने फिलहाल इसे खतरनाक स्ट्रेन की श्रेणी में नहीं रखा है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों की निगरानी में नया स्ट्रेन

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर ग्लोबल लेवल पर सतर्कता बरती जा रही है। जेएन.1 वेरिएंट के बाद, एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 वेरिएंट्स की पुष्टि हुई थी। मगर अब इस नए VUM स्ट्रेन ने भी चिंता बढ़ा दी है। इस वेरिएंट के सबसे पहले मरीज चीन में मिले थे, जो अब अमेरिका तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

दुनियाभर में खौफ

सीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते अमेरिका में कोरोना वायरस से प्रति सप्ताह लगभग 350 मौतें हो रही थी। इसके अलावा, ताइवान और हांगकांग में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां मरीजों की भर्ती संख्या भी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से मास्क पहननें और अपने वैकसीन लेने की सलाह दी है।

भारत में कितने मामले

देश में 26 मई तक आधिकारिक तौर पर कोरोना के 1045 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक एक्टिव केस केरल में मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोविड-19 सक्रिय है। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे अधिक 5 मौतों की भी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

कोविड के इन लक्षणों को हल्के में न लें

  • लगातार खांसी होना।
  • गले में खराश होना।
  • सिरदर्द।
  • अधिक थकावट होना।
  • भूख में कमी।
  • उल्टी-दस्त।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: राजस्थान में फिर एक्टिव मोड में कोरोना वायरस, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ