World Contraception Day 2026: हर साल 26 सितंबर के दिन विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को फैमिली प्लानिंग के बारे में बताना और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर जागरूक करना है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. इस साल वर्ल्ड कोंट्रासेप्शन डे की थीम है ‘नो बैरियर्स, जस्ट चॉइसेस’ यानी ‘कोई बधाएं नहीं, बस विकल्प’ है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने गर्भनिरोधक के बारे में बताया है. AIIMS ने गर्भनिरोधक के तरीकों और गर्भनिरोधक की जरूरत का जिक्र किया है.
क्यों जरूरी है गर्भनिरोधक
अनचाही प्रेग्नेंसी रोकता है – महिलाओं में गर्भनिरोधक की मदद से बिना प्लान की गई और अनचाही प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है.
हेल्दी बर्थ स्पेसिंग – 2 बच्चों के बीच में गैप रखने के लिए गर्भनिरोधक एक अच्छा तरीका है.
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की संभावना कम होना – गर्भनिरोधक से हाई रिस्क समय जैसे युवावस्था या वृद्धावस्था की तरफ बढ़ रही महिलाओं में प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है.
अबोर्शन का रिस्क कम होना – अनचाही प्रेग्नेंसी से बचकर अबोर्शन का रिस्क भी कम होता है और सेहत अबोर्शन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है.
गर्भनिरोधक मेथड्स कौन-कौन से हैं
- कंडोम, पिल्स या मॉर्निंग आफ्टर पिल्स, इंजेक्टिबल्स, रिंग्स, इन्ट्रोयूट्राइन डिवाइस और स्टेरलाइजेशन गर्भनिरोधक तरीके हैं जो अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकते हैं. इन मेथड्स को कपल्स अपना सकते हैं.
- एम्स के अनुसार, गर्भनिरोध केवल महिला की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों पार्टनर गर्भनिरोधक तरीके आजमा सकते हैं. पुरुष कंडोम या नसबंदी चुन सकते हैं और महिलाएं इन्ट्रोयूट्राइन और दवा ले सकती हैं. फैमिली प्लानिंग में पार्टनर्स को गर्भनिरोधक मेथड्स पर बात करनी चाहिए.
कौन से गर्भनिरोधक मेथड्स में डॉक्टर की सलाह जरूरी है
मेल और फीमेल कंडोम के अलावा अन्य गर्भनिरोधक मेथड्स में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी नहीं है. लेकिन, अगर गर्भनिरोधक दवाएं लेनी हैं या कोई इंजेक्टिबल लेना है और अन्य लॉन्ग टर्म मेथड्स अपनाने हैं तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 mins agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
14 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
15 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
16 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
18 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
19 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
23 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines