Postpartum Depression: बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए बेहद खुशी का समय होता है, मन एकसाथ कई भावनाओं से भर जाता है. लेकिन, कई बार यह अनुभव कई चुनौतियों के साथ आता है जिसके कारण बहुत सी महिलाएं डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी दिक्कतों का शिकार हो सकती हैं. बच्चे को जन्म देने के बाद होने वाले डिप्रेशन को पोस्टपार्टम डिप्रेशन या पोस्टनेटल डिप्रेशन (Postnatal Depression) कहते हैं. UNICEF के अनुसार, पोस्टपार्टम डिप्रेशन का मतलब सिर्फ दुखी होना ही नहीं है. बहुत ज्यादा एंजाइटी होना भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन में हो सकता है. हर समय रोना और बच्चे के साथ बोंडिंग ना हो पाना भी पोस्टपार्टम में हो सकता है.
पोस्टपार्टम डिप्रेशन के क्या लक्षण हैं
पोस्टपार्टम डिप्रेशन या पोस्टनेटल डिप्रेशन के लक्षण सामान्य डिप्रेशन जैसे ही दिखते हैं –
- दुख महसूस करना
- आमतौर पर जो चीजें खुशी देती हैं उन्हें भी एन्जॉय ना कर पाना
- शरीर में थकान रहना और एनर्जी की कमी महसूस होना
- ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होना या अटेंशन स्पैन कम हो जाना
- सेल्फ एस्टीम और सेल्फ कोंफिडेंस कम होना
- नींद खराब हो जाना, बच्चा सो रहा हो तब भी ना सो पाना
- भूख में कमी आना
महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन में अपने बच्चे या पार्टनर से दूरी महसूस करने लगती हैं और कई बार खुद को या बच्चे को नुकसान पहुंचाने के बारे में भी सोच सकती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन में महिला सचमुच ऐसा करती ही है. अगर आप पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही हैं तो इस बारे में अपने परिवार, दोस्त या डॉक्टर से जितना जल्दी हो सके बात करें.
पोस्टपार्टम डिप्रेशन को कैसे मैनेज किया जा सकता है
पॉजीटिव कॉपिंग स्ट्रैटजी से, स्ट्रेस को मैनेज करके और सपोर्टिव नेटवर्क बिल्ड करके पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचा जा सकता है. यह फिजिकल एजुकेशन की तरह है. फिजिकल एजुकेशन में जिस तरह शरीर को समझना और अलग-अलग दबाव या परेशानी में खुद का ख्याल कैसे रखना है, यह सिखाया जाता है, वैसे ही यहां दिमाग को समझना और चीजों को मैनेज करने पर जोर दिया जाता है. अपने करीबियों या किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बातचीत करना, रिस्क फैक्टर्स को समझना और जरूरी कांउसलिंग लेना पोस्टपार्टम डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.