World Cancer Day कब है? बचाव के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

World Cancer Day: कैंसर के रोग से बचाने में आयुर्वेद किस तरह से मदद कर सकता है। आइए वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

World Cancer Day

World Cancer Day

World Cancer Day: कैंसर एक घातक रोग है। इस बीमारी के दुनियाभर में कई पीड़ित हैं। कैंसर कई प्रकार के होते हैं। भारत में भी कैंसर एक एक्टिव रोग है, जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ICMR के अनुसार भी देश में हर साल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वर्ल्ड कैंसर डे को कैंसर उपचारों, जागरूकता और फंड कलेक्शन के लिए मनाया जाता है। यह दिन हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 1933 में हुई थी। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में और कैंसर के इलाज में आयुर्वेद कैसे मदद कर सकता है।

विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है World Cancer Day?

कैंसर वर्ल्ड डे 4 फरवरी को कैंसर संघ द्वारा शुरू किया गया था। WHO ने भी इस दिन को मनाने की स्वीकृति दे दी थी, जिसके बाद इसे आधिकारिक डे बता दिया गया है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस भयानक बीमारी से जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान को बचाना है। हालांकि, कैंसर की बीमारी में कीमोथेरेपी और मेडिकल हेल्प लगती है लेकिन आयुर्वेद में भी कैंसर की रोकथाम करने की क्षमता होती है। हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 5 टिप्स बता रहे हैं, जो कैंसर रोगियों के लिए असरदार हैं। हालांकि, कैंसर इन टिप्स से सही होगा इस पर कोई ठोस जानकारी नहीं है लेकिन इन टिप्स की मदद से कैंसर से बचाव और रिकवरी में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

कैंसर के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

1. डाइट-  एक्सपर्ट के अनुसार एक्सपर्ट बताते हैं कि कैंसर की रोकथाम में सही डाइट बहुत अहम होती है। IMCR के अनुसार डाइट में दाले, साबुत अनाज और हर्बस को शामिल करना लाभदायक रहेगा

विज्ञापन

2. वेट- आपको अपने वजन को भी नियंत्रित करने की जरूरत है क्योंकि वेट ज्यादा होने से भी इस बीमारी का जोखिम बढ़ता है। हेल्दी रहने के लिए आप योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

3. अल्कोहल और स्मोकिंग- ये दोनों चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। इन दोनों आइटम्स में ऐसे तत्व होते हैं, जो कैंसर को बढ़ावा देने के लिए अकेले ही सक्षम हैं।

विज्ञापन

4. डिटॉक्स- आपको अपने शरीर को भी अंदर से साफ रखने की जरूरत होती है। बॉडी डिटॉक्स करने से शरीर के अंदरूनी अंगों की सफाई होती है।

Blood Cancer Signs

विज्ञापन

5. ड्राई-फ्रूट्स- अपनी डाइट में सूखे मेवों को शामिल करें। नट्स और सीड्स को नियमित रूप से खाने पर बॉडी स्वस्थ और सेहतमंद रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ