ब्रेन हेल्थ के लिए रीढ़ को ठीक रखना भी है जरूरी, मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने बताया उठने-बैठने का सही तरीका

World Brain Day 2026: रीढ़ की हड्डी और दिमाग एक ही नर्वस सिस्टम के अंग हैं. इसीलिए रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखने पर आप दिमाग को भी हेल्दी रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए मैक्स अस्पताल के डॉक्टर रीढ़ और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या सलाह दे रहे हैं.

Brain Health

हर साल 22 जुलाई के दिन विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है.

World Brain Day 2026: हमारा मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी एक ही संचार प्रणाली के अभिन्न अंग हैं. यह गति, बैलेंस और सेंसरी परसेप्शन समेत शरीर के लिए लगभग सभी ओटोमेटिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी भी है. रीढ़ की हड्डी और दिमाग चलने, झुकने, मानसिक स्पष्टता में और सही पोस्चर के लिए एकसाथ काम करते हैं. ऐसे में अगर व्यक्ति गलत तरह से उठता-बैठता है और अपनी रीढ़ (Spine) या दिमाग में से किसी एक अंग की सेहत को इग्नोर करता है तो दूसरे अंग पर भी इसका असर पड़ता है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रीढ़ और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना और दोनों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन, डॉ. गौरव बतरा ने बताया है कि कि नर्वस सिस्टम को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए जिससे दिमाग और रीढ़ की सेहत को फायदा मिले.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे रखें नर्वस सिस्टम को हेल्दी

  • न्यूरोसर्जन के अनुसार, व्यक्ति को बैठते और काम करते हुए अपनो पोस्चर को ठीक रखना चाहिए. सही पोस्चर वो है जिसमें आपका सिर कंधों से ऊपर ही रहे, यानी लेटकर काम करना या झुककर बैठना सही नहीं है. कोशिश होनी चाहिए कि आपकी गर्दन पर कम से कम प्रेशर पड़े.
  • फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना, स्ट्रेचिंग करना और एब्डोमिनल एक्सरसाइज से रीढ़ स्टेबलाइज होती है और इससे नर्वस सिस्टम में ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
  • पूरा आराम लेना भी बेहद जरूरी है. आराम करने पर शरीर को रीढ़ के टिशूज और नर्व्स को रिपेयर करने का समय मिलता है.
  • खुद को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है. इससे वर्टेबरे के आस-पास की सुरक्षात्मक कुशनिंग डिस्क स्वस्थ रहती है.
  • संतुलित आहार लेना जरूरी है जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन डी शामिल हों. इससे नर्वस सिस्टम और हड्डियों की सेहत अच्छी रहती है.
  • न्यूरोसर्जन धूम्रपान छोड़ने की सलाह देते हैं. धूम्रपान से रीढ़ की हड्डी के टिशूज में ब्लड फ्लो की कमी आती है.

लंबे समय तक ना बैठे रहें

लंबे समय तक बैठे रहना रीढ़ की सेहत को बिगाड़ता है, ऐसे में न्यूरोसर्जन की सलाह है कि लंबे समय तक बैठने वाला काम करते हैं तो बीच-बीच में उठकर घूमें, गहरी सांस लें और तनाव से बचने के लिए हो सके तो थोड़ी स्ट्रेचिंग करें.

विज्ञापन

समय-समय पर कराएं चेकअप

अगर पैरों, बाहों, पीठ, रीढ़, कूल्हों या शरीर के किसी भी अंग में दर्द होता है और लौटकर वापस आता रहता है तो यह न्यूरोलॉजिकल समस्या भी हो सकती है जो आपके दिमाग पर असर डालती है. इसीलिए डॉक्टर से मिलकर जांच करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ