स्लीप एपनिया क्या होता है? डॉक्टर ने बताया खर्राटों के अलावा Sleep Apnea के और कौन से लक्षण हैं

Sleep Apnea Ke Lakshan: खर्राटे आना आम दिक्कत के अलावा स्लीप एपनिया का लक्षण भी हो सकता है. इसके साथ ही शरीर की और भी कई दिक्कतें हैं जो स्लीप एपनिया का संकेत देती हैं.

symptoms of sleep apnea
1 / 7
symptoms of sleep apnea

Sleep Apnea Symptoms: स्लीप एपनिया नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें रात में सोते हुए व्यक्ति की सांसें कुछ सेकंड के लिए रुक सकती है और झटके से वापस आती है. स्लीप एपनिया में ऐसा रात में कई बार होता है. इससे दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता. वहीं, गले की मांसपेशियां ढीली होने लगती हैं और हवा के रास्ते सिंकुड़ने लगते हैं और ब्लॉक हो सकते हैं. ऐसे में स्लीप एपनिया के लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर शालिनी बताती हैं कि स्लीप एपनिया के कौन-कौन से लक्षण हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है.

विज्ञापन

खर्राटे आते हैं

खर्राटे आते हैं 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि खर्राटे आना सिर्फ एक इरिटेटिंग आवाज नहीं है बल्कि खर्राटे आना स्लीप एपनिया का एक बड़ा लक्षण होता है.

विज्ञापन

वजन कम ना होना

वजन कम ना होना 3 / 7

अगर आप बहुत दिनों से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और वजन कम नहीं हो रहा है, साथ ही रात में खर्राटे आते हैं तो यह स्लीप एपनिया का लक्षण हो सकता है.

सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ना

सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ना 4 / 7

अगर रातभर खर्राटे आते हैं और सुबह उठते ही ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है तो यह भी स्लीप एपनिया के चलते हो सकता है.

विज्ञापन

दिनभर थकान रहना

दिनभर थकान रहना 5 / 7

रातभर सोने के बाद भी अगर दिनभर थकान रहती है, मूड खराब रहता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है और दिमाग धीमा महसूस होता है तो यह स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है. इसे इग्नोर ना करें.

मुंह सूखना और गले में खराश

मुंह सूखना और गले में खराश 6 / 7

अगर आपको सुबह उठते ही ऐसा महसूस होता है कि मुंह सूखने लगा है और गले में खराश है तो यह स्लीप एपनिया का लक्षण हो सकता है. ऐसा हवा का रास्ता ब्लॉक होने के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

इग्नोर ना करें ये लक्षण

इग्नोर ना करें ये लक्षण7 / 7

जिस भी व्यक्ति को खर्राटे के साथ शरीर में ये लक्षण भी दिखने लगे हैं उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. स्लीप एपनिया एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों का कारण बनता है. इस बीमारी के चलते हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है इसीलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें - डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन