World Bamboo Day 2025: बांस खाने पर सेहत को क्या फायदे मिलते हैं और इसे कैसे खाते हैं, जानिए यहां

Bamboo Benefits: बैंबू शूट्स या बैंबू रूट को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां जानिए सेहत के लिए यह किस-किस तरह से फायदेमंद हो सकता है.

World Bamboo Day

Bamboo Plant: जानिए बैंबू शूट्स का सेवन कैसे करते हैं. Image Credit- Freepik

World Bamboo Day 2025: हर साल 18 सितंबर के दिन विश्व बांस दिवस मनाया जाता है. इस दिन बांस के फायदों से लोगों को अवगत कराने की कोशिश का जाती है. बांस ऐसा पौधा है जो तेजी से बढ़ता है और इसकी कुछ किस्म ऐसी हैं जो हर 40 मिनट में एक इंच लंबी होती जाती हैं. बांस (Bamboo) को अलग-अलग तरह से खाया जाता है और यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होता है. इसके फायदे पाचन से लेकर कॉलेस्ट्रोल और स्किन की सेहत बेहतर करने तक में दिख सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए बांस खाने के क्या फायदे हैं और इसे किस तरह से खाया जा सकता है.

विज्ञापन

बांस खाने के क्या फायदे हैं | Benefits Of Eating Bamboo

बांस का अंदरूनी हिस्सा यानी बैंबू शूट्स पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा है, इसमें पौटेशियम होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, विटामिन सी होने के चलते यह शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स देता है, विटामिन ई सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और मैग्नीशियम और मैंग्नीज मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक में फायदेमंद होते हैं. बांस में अमीनो एसिड्स होते हैं जो प्रोटीन ब्लॉक हैं और ग्रोथ और रिपेयर में असर दिखाते हैं.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल होता है कम

विज्ञापन

बांस से शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है. ऐसे में बांस के सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल यानी LDL कम हो सकता है. इसके नियमित सेवन से दिल की दिक्कतें दूर रहती हैं.

बढ़ती है इम्यूनिटी

विज्ञापन

बैंबू शूट्स (Bamboo Shoots) में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं. इन्हें खाने पर शरीर बैक्टीरियल इंफेक्शंस से दूर रहता है.

वजन घटाने में फायदेमंद

विज्ञापन

बैंबू शूट्स लो कैलोरी फूड है जो वजन घटाने (Weight Loss) में फायदा दिखाता है. एक कप बैंबू शूट्स में लगभग 13 कैलोरी होती है. इनमें डाइट्री फाइबर होते हैं जिससे कम मात्रा में भी बैंबू शूट्स खाए जाएं तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है.

ब्लड शुगर लेवल्स करे कम

विज्ञापन

फाइबर से भरपूर होने के चलते बैंबू शूट्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल्स कम हो सकते हैं. बैंबू शूट्स ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को कम करने में असर दिखाते हैं और ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने में मददगार हैं.

स्किन को मिलती है नमी

विज्ञापन

बैंबू खाने पर स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन की सेहत (Skin Health) अच्छी बनी रहती है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते बैंबू शूट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

कैसे खाएं बैंबू

विज्ञापन

बैंबू की ऊपरी परत को हटाकर इसे ऊपर और नीचे से काटकर जो हिस्सा बचता है उसे बैंबू शूट कहते हैं. बैंबू शूट्स खाने के लिए इन्हें सबसे पहले अच्छे से उबालना चाहिए. इसके बाद इस मुलायम हिस्से को काटकर अलग-अलग पकवानों में डाला जा सकता है, इसकी चटनी, सलाद या फिर सब्जी और करी वगैरह बना सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ