अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है

Ovarian Cancer: महिलाओं के अंडाशय में होने वाले कैंसर यानी ओवेरियन कैंसर को समय रहते पहचानने के लिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है. यहां जानिए इस कैंसर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

Ovarian Cancer

Ovarian Cancer Ke Lakshan: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखते हैं कुछ साइन. Image Credit - Freepik

Ovarian Cancer Symptoms: अंडाशय के कैंसर यानी ओवेरियन कैंसर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. यह कैंसर जीवनशैली की बुरी आदतों से लेकर उम्र बढ़ने पर या फिर गर्भावस्था के चलते भी हो सकता है. ओवेरियन कैंसर में ओवरीज या फेलोपियन ट्यूब्स पर अबनोर्मल सेल्स बढ़ने लगती हैं. ओवरीज 2 होती हैं और अखरोट के आकार की नजर आती हैं. ओवेरियन कैंसर के लक्षण को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) आसान हो जाता है. यहां जानिए ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर पर कौनसे शुरुआती लक्षण नजर आते हैं, इस कैंसर से कौनसी महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं और इसका ट्रीटमेंट किस तरह से होता है.

विज्ञापन

ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Ovarian Cancer

ओवेरियन कैंसर में जब-तब वजाइनल ब्लीडिंग होने लगती है. अगर मेनोपोज के बाद ब्लीडिंग होती है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण ये हैं –

विज्ञापन
  • वजाइनल डिस्चार्ज होना
  • पेल्विक एरिया में प्रेशर पड़ना या दर्द महसूस करना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना
  • खाना खाने में मुश्किल होना
  • भूख ना लगना और बहुत कम मात्रा में खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होना
  • बाथरूम के बार-बार चक्कर लगाना और पेशाब लगने की इच्छा होना
  • ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण कब्ज की शिकायत रहना भी हो सकता है.

ओवेरियन कैंसर की जांच के लिए सबसे पहले ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासोनोग्राफी की जा सकती है. इसके अलावा एडवांस टेस्ट में CT स्कैन और MRI किए जाते हैं.

विज्ञापन

किन महिलाओं को ओवेरियन कैंसर का खतरा रहता है

  • 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को ओवेरियन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है.
  • मोटापा भी ओवेरियन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स (Risk Factors) में शामिल है.
  • अगर किसी के परिवार में किसी को ओवेरियन कैंसर हुआ हो तो इस फैमिल हिस्ट्री के चलते भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है
  • कभी मां ना बनने पर या बहुत देर से बच्चा करने से भी ओवेरियन कैंसर होने की संभावना बढ़ती है
  • एंडोमेट्रियोसिस के कारण भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है.

ओवेरियन कैंसर का ट्रीटमेंट (Ovarian Cancer Treatment)

विज्ञापन

ओवेरियन कैंसर की जांच के बाद ट्रीटमेंट में सर्जरी की जाती है. सर्जरी से ओवरीज में पनपे कैंसर को हटाया जाता है. कीमोथेरैपी, टार्गेटेड थेरैपी, हार्मोन थेरैपी और रेडिएशन थेरैपी भी ओवेरियन कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए की जा सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ