हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर्स का शुरुआती लक्षण तो नहीं, जानिए कैसे पहचानें Alzheimer's Disease

Alzheimer’s Disease: नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके के अनुसार, अल्जाइमर्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति छोटी से लेकर बड़ी सभी चीजें भूलने लगता है. इस बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ लिया जाए तो बेहतर तरह से मैनेज किया जा सकता है.

विज्ञापन
हर साल 21 सितंबर के दिन विश्व अल्जाइमर्स दिवस मनाया जाता है. AI Generated Image

World Alzheimer’s Day 2026: हम सभी आयदिन कुछ ना कुछ भूलते हैं. कभी कोई चीज रखकर भूल जाते हैं तो कभी कहीं जाना या किसी को कोई बात बताना. लेकिन, अगर यह भूलने की आदत इतनी ज्यादा बढ़ जाए कि व्यक्ति अपना नाम और अपनों को ही भूलने लगे तो? इसे ही अल्जाइमर्स (Alzheimer’s Disease) कहते हैं. अल्जाइमर्स भूलने की बीमारी है जो वक्त के साथ ही गंभीर होती चलती जाती है. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके के मुताबिक अल्जाइमर्स ब्रेन की खराब होती कंडीशन की बीमारी का एक ग्रूप है जो याद्दाश्त, सोचने की क्षमता और दिमागी शक्ति को प्रभावित करती है. अल्जाइमर्स होने के सटीक कारण की अबतक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन इसके कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए अल्जाइमर्स बीमारी के शुरुआती लक्षण (क्या होते हैं और किन लोगों को इसका ज्यादा खतरा होता है.

यह भी पढ़ें- खर्राटे आते हैं, बार-बार टूटती है नींद तो यह स्लीप एपनिया का हो सकता है संकेत, डॉक्टर ने बताए क्या होते हैं लक्षण

अल्जाइमर्स बीमारी के क्या लक्षण होते हैं

अल्जाइमर्स बीमारी में कंडीशन वक्त के साथ खराब हो सकती है. ऐसे में शुरुआती लक्षण (Alzheimer’s Symptoms) ऐसे दिख सकते हैं –

विज्ञापन
  • कुछ ही समय पहले हुई बातों को या घटनाओं को भूल जाना
  • चीजों को रखकर भूल जाना
  • लोगों के या जगह के नाम भूल जाना
  • बार-बार सवाल पूछना
  • सही शब्द ना सोच पाना
  • नई चीजों या काम को करने से झिझकना.

मिडल स्टेज में दिखते हैं ऐसे लक्षण –

  • कंफ्यूजन होना, चीजों में सामंजस्य ना बिठा पाना और जान-पहचान की जगहों पर खो जाना
  • निर्णय लेने में अक्षम हो जाना या कुछ प्लान ना कर पाना
  • बोलने और भाषा में परेशानी होना
  • बिना किसी असिस्टेंस के आस-पास जाने में दिक्कत आना
  • सेल्फ केयर ना कर पाना
  • नींद का बिगड़ जाना
  • हैलुसिनेशन होना या ऐसी चीजें देखना जो वहां है ही नहीं
  • मूड खराब रहना और एंजाइटी होना

एडवांस स्टेज में लक्षण

विज्ञापन

अल्जाइमर्स की बाद की स्टेज में लक्षण बिगड़ते चले जाते हैं. इस स्टेज में आमतौर पर किसी और व्यक्ति को मरीज का ख्याल रखना पड़ता है. इस स्टेज में कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं –

  • गुस्सैल और हिंसक हो जाना, चीजों को फेंकना या चिल्लाना
  • जल्दी से दुखी हो जाना, रेस्टलेस महसूस करना
  • एक ही प्रश्न को बार-बार पूछना
  • कुछ निगलने या खाने में दिक्कत आ सकती गै
  • बिना किसी असिस्टेंस के कुछ भी करने में दिक्कत आना
  • अगर दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो वजन कम हो सकता है
  • बिना कोशिश के पेशाब निकल सकता है या मल आ सकता है
  • बात करने में दिक्कत आना
  • शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मेमोरी का बिगड़ जाना.

किन लोगों को हो सकती है अल्जाइमर्स बीमारी

विज्ञापन

यह अबतक पता नहीं चल पाया है कि अल्जाइमर्स बीमारी कैसे ट्रिगर होती है लेकिन ऐसे कुछ फैक्टर्स हैं जो अल्जाइमर्स की वजह बन सकते हैं. उम्र ज्यादा होने पर, परिवार में अगर किसी को अल्जाइमर्स बीमारी रही हो, डाउन सिंड्रोम के मरीज, सिर पर चोट लगना, दिल की बीमारी, सुनने री शक्ति चले जाना, अकेलापन और डिप्रेशन भी अल्जाइमर्स का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें – हाई बीपी में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले बेस्ट और सबसे खराब फूड्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola