हाई बीपी में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले बेस्ट और सबसे खराब फूड्स

High Blood Pressure Diet: हाई-बीपी की समस्या लोगों को काफी परेशान कर देती है, जिससे आज बड़ी आबादी परेशान है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए बेस्ट और खराब फूड्स कौन से हैं?

High Blood Pressure Diet

हाई बीपी की स्थिति में क्या खाएं और क्या नहीं? (Image: AI/Pexels)

सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है, भले व्यक्ति को अभी कोई बीमारी हो या न हो. अक्सर लोग सोचते हैं कि अभी हमें कोई समस्या नहीं है, हमारी उम्र कम है, तो खानपान आदि आदतों में अगर कोई कमी भी रहती है, तो सेहत पर ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है, पहले जो बीमारियां बड़े उम्र के लोगों यानी बुजुर्गों में पाई जाती थी, वह अब कम उम्र के युवाओं में भी देखने को मिल रही है. इन बीमारियों में सबसे आम लेकिन गंभीर है हाई-बीपी की समस्या, जिससे आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि हाई -बीपी की स्थिति में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं आपकी हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों व्यक्ति हो जाता है बीपी की समस्या

ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या आजकल कई लोगों में देखने को मिलती है. इसका मुख्य कारण गलत खानपान, ज्यादा नमक का सेवन, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा वजन, धूम्रपान और शराब का सेवन भी बीपी बढ़ा सकता है. बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा और बढ़ जाता है. CDC के अनुसार, ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure या Hypertension) तब पैदा होता है जब धमनियों (Arteries) की अंदरूनी दीवारों पर बहते हुए खून का दबाव लगातार सामान्य से ज्यादा बना रहता है. जब धमनियां सिकुड़ जाती हैं या पतली हो जाती हैं, तो दिल को शरीर में खून पंप करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है.

हाई बीपी की समस्या में क्या खाएं?

अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि हाई बीपी की स्थिति में क्या खा सकते हैं? ताकि सेहत न खराब हो और बीपी की समस्या कंट्रोल रहे. British Heart Foundation के अनुसार, अगर आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें, तो इस समस्या का खतरा काफी कम हो सकता है.

विज्ञापन

फल-सब्जियों का सेवन करें- ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की कुछ रिसर्च के अनुसार, चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है. चुकंदर का जूस नाइट्रेट्स का एक कंसंट्रेटेड सोर्स हो सकता है और माना जाता है कि इनका एक असर ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है. इतना ही नहीं, नाइट्रेट्स दूसरे फलों और सब्जियों में भी पाए जाते हैं, जैसे पालक, अजवाइन (celery), केल, केले और स्ट्रॉबेरी. हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

साबुत अनाज: ब्राउन राइस, साबुत अनाज वाली ब्रेड और ओट्स जैसे साबुत अनाज में, सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल जैसे रिफाइंड स्टार्च वाले कार्ब्स की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व और फाइबर पाए जाते हैं. ज्यादा फाइबर खाने से दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. हालांकि, फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए, अपने हर खाने में ज्यादा फाइबर वाले स्टार्च कार्ब्स चुनें. बीन्स और दालें, नट्स, बीज और फल और सब्जियों आदि चीजों को डाइट में शामिल करें.

विज्ञापन

लीन प्रोटीन- प्रोटीन के लीन (कम फैट वाले) स्रोतों में फैट वाले स्रोतों की तुलना में कैलोरी कम होती है, लेकिन इनसे पेट भी भर जाता है. इससे आपको अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो ब्लड प्रेशर कम करने में भी मददगार है. BHF के अनुसार, रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट की जगह चिकन, टर्की, मछली, अंडे और बीन्स डाइट में शामिल करें.

कम फैट वाला डेयरी: हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट में दूध और डेयरी फूड्स को शामिल करने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिनमें कैल्शियम भी शामिल है; कैल्शियम ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार हो सकता है.

विज्ञापन

हाई-बीपी की बीमारी में क्या नहीं खाएं?

  • अगर आप हाई-बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना या फिर उनसे परहेजी जरूरी है. इनमें;
  • ज्यादा नमक वाली चीजों से परहेज करें.
  • मीठी और ज्यादा फैट वाली चीजों से परहेज करें.
  • शराब का सेवन बंद कर दें.
  • बहुत ज्यादा कैफीन के सेवन से बचे.

यह भी पढ़ें: Hemoglobin: हीमोग्लोबिन कम है तो पिएं ये 5 जूस, स्वाद के साथ सेहत का भी रख सकते हैं ख्याल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: British Heart Foundation, CDC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ