---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

World Alzheimer’s Day 2024: भूलने की आदत से शुरू होने वाली ये बीमारी है बेहद खतरनाक, जानें इस दिवस की खासियत और महत्व

World Alzheimer's Day 2024: अल्जाइमर एक ऐसी अवस्था है जो बूढ़े लोगों को प्रभावित करती है। इस बीमारी में दिमाग पर असर पड़ता है। 21 सितंबर को हर साल विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जानिए इस साल की थीम के बारे में।

---विज्ञापन---

World Alzheimer’s Day 2024: अल्जाइमर दिमाग से जुड़ी ऐसी बीमारी है जो ब्रेन के उन हिस्सों को प्रभावित करती है, जो इंसान को सोचने, समझने, याद रखने तथा भावनाओं को प्रकट करने में मदद करते हैं। यह बीमारी वृद्धावस्था में लोगों को परेशान करती है। अल्जाइमर की बीमारी न सिर्फ रोगी को बल्कि रोगी के परिवार के सामने भी कई चुनौतियां पैदा करती हैं, क्योंकि मरीज इस बीमारी उम्र के उस पड़ाव पर होता है, जहां उन्हें समझना और उन्हें समझाना दोनों ही कठिन होता है। हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे की मंशा है कि अल्जाइमर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा मरीज तथा उनके परिवार वालों को प्रोत्साहन मिल सके।

इस दिन का महत्व क्या है?

इस दिन को हर साल कुछ मुख्य बातों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है, जैसे:-

---विज्ञापन---

जागरूकता बढ़ाना

अल्जाइमर या डिमेंशिया की बीमारी को लोग हमेशा गलत धारणा से लेते हैं, कुछ लोग इसे समझने में भी गलती करते हैं। इस दिन पर समाज में अल्जाइमर को लेकर गलत जानकारियों तथा मिथकों को दूर किया जाता है।

---विज्ञापन---

alzheimers day

मरीजों को सहारा देना

---विज्ञापन---

इस बीमारी से ऐसे कई लोग पीड़ित हैं जो अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, अल्जाइमर दिवस पर उन मरीजों के लिए फंड जोड़ने का काम भी किया जाता है।

निदान को बढ़ावा देना

---विज्ञापन---

इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कुछ लोगों को इसके संकेतों को लेकर सही जानकारियां नहीं होती हैं। इस दिन लोगों को अल्जाइमर के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

---विज्ञापन---

भेदभाव मिटाना

समाज में बीमारियों को लेकर हमेशा भेदभाव देखा जाता है। इस दिन अल्जाइमर के प्रति फैले भेदभाव की धारणा को खत्म करने का काम भी किया जाता है।

---विज्ञापन---

अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण

  • नींद में कमी होना
  • हमेशा चिंता करना
  • यादाश्त कमजोर होना
  • एक ही बात को बार-बार दोहराना
  • रोजाना के कामों को भूल जाना
  • फोकस करने में समस्या
  • कपड़े पहनने में परेशानी महसूस करना

अल्जाइमर के इलाज के लिए कुछ घरेलू उपचार ये हैं

हालांकि, इस बीमारी का अबतक कोई पर्मानेंट इलाज नहीं निकला है, मगर सही देखभाल और उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। घरेलू उपचारों से अल्जाइमर की रोकथाम के लिए आप:-

  • डांस कर सकते हैं।
  • किताबें पढ़ सकते हैं।
  • अगर पेंटिंग का शौक रखते हैं, तो वो भी कर सकते हैं।
  • दोस्तों के साथ समय बिताएं।

विश्व अल्जाइमर दिवस 2024 की थीम

इस साल यह दिन डिमेंशिया को समर्पित है। इस साल डिमेंशिया के प्रति लोगों को जागरूक करना, इस समस्या के होने पर सही इलाज व रोकथाम के प्रति लोगों को जानकारी प्रदान करना है। साथ ही लोगों को इस बीमारी को लेकर फैले मिथकों को दूर करना भी शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Desi Ghee Benefits: रोजाना नाक में देसी घी डालने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे!

First published on: Sep 20, 2024 03:16 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola