AIDS Symptoms: एड्स के शुरुआती लक्षण क्या हैं? डॉक्टर ने बताया HIV होने पर जीभ पर दिखता है यह निशान

AIDS Symptoms: हर साल 1 दिसंबर के दिन विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. यहां जानिए इस घातक बीमारी के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं और किस तरह समय रहते इन लक्षणों की पहचान की जा सकती है.

AIDS Symptoms

एड्स की शुरुआत कैसे होती है? Image Credits - Pexels, AI

World AIDS Day 2025: एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियंसी सिंड्रोम यानी एड्स ह्यूमन इम्यूनोडिफेशियंसी वायरस (HIV) के कारण होता है. HIV शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म करने लगता है जिससे व्यक्ति को बीमारियां तेजी से अपनी चपेट में लेती हैं और दूर नहीं होती हैं. ऐसे में समय रहते AIDS का पता लगाना और इलाज करना जरूरी है जिससे व्यक्ति नॉर्मल जीवन जी सके. एड्स को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतिया और मिथक हैं, वहीं लोग इस बीमारी के बारे में बात करने में भी झिझकते हैं. इस झिझक को दूर करने और एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए ही हर साल विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. एड्स होने पर अक्सर ही व्यक्ति शुरुआती लक्षण (AIDS Symptoms) नहीं पहचान पाता है जिससे बीमारी का पता चलने तक समस्या कई ज्यादा गंभीर हो जाती है. ऐसे में STD स्पेशलिस्ट से जानिए एड्स के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

AIDS के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of AIDS

STD स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर करके बताया है कि एड्स होने पर शरीर पर कौन से शुरुआती लक्षण नजर आने लगते हैं-

जीभ पर निशान – डॉक्टर ने बताया है कि एड्स होने पर पहला शुरुआती लक्षण है कि जीभ पर वाइट कोटिंग हो जाती है यानी सफेद गंदगी जमी हुई दिखने लगती है. यह जल्दी नहीं हटती है.

विज्ञापन

बार-बार वजन कम होना – एड्स का तीसरा लक्षण है कि बार-बार व्यक्ति का वजन कम होने लगता है.

हमेशा बीमार रहना – एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि व्यक्ति को बार-बार बुखार आता है, उल्टी और दस्त वगैरह लग जाते हैं.

विज्ञापन

पाचन में दिक्कत – एचआईवी से संक्रमित होने पर पाचन खराब हो जाता है. खाना ठीक से पचता नहीं है और पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.

हमेशा थकान रहना – डॉक्टर ने बताया HIV के शुरुआती लक्षणों में बार-बार थकान होने लगती है.

विज्ञापन

पैरों पर पसीने – पैरों के तलवों पर पसीने आना शुरु हो जाते हैं और बेचैनी महसूस होने लगती है.

एड्स के लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए

विज्ञापन

अगर आपको एड्स के लक्षण अपने शरीर पर दिखने लगे हैं तो जल्द से जल्द इसे कंफर्म करने के लिए टेस्ट करवाएं. अगर ये लक्षण असुरक्षित सेक्स करने पर या सूंई लगवाने के बाद दिख रहे हैं तो कोताही ना बरतें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ