हाथ सुन्न होना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया इस तरह घर पर करें चेक

Hand Numbness Causes: अगर सर्दियों में सोते समय आपके हाथ भी सुन्न पड़ जाते हैं तो हो सकता है आपको यह एक कंडीशन हो. न्योरोलॉजिस्ट डॉ. रिशु गर्ग ने बताया है कि हाथ सुन्न होने की क्या वजह है और घर पर किस तरह जांच करके कंडीशन का पता लगाया जा सकता है.

Numb Hands

किस विटामिन की कमी से सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? Image Credits- Pexels

Hath Sunn Hona: रात के समय अगर आपका हाथ भी अक्सर सुन्न पड़ जाता है तो इसकी वजह गंभीर भी हो सकती है. अक्सर ही महिलाओं को इस तरह की दिक्कतें ज्यादा होती हैं. हाथ का सुन्न पड़ने चोट लगने से ज्यादा नर्व डैमेज होने और न्यूरोलॉजिकल कारणों के चलते होता है. इसी बारे में बता रहे हैं न्यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ. रिशु गर्ग. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि रात के समय खासतौर से सर्दियों में हाथ क्यों सुन्न (Numb Hands) पड़ते हैं. आप भी जानें क्या हो सकती है वजह.

विज्ञापन

रात में हाथ क्यों सुन्न पड़ते हैं

डॉक्टर ने बताया कि अगर सर्दियों के मौसम में रात के समय ज्यादातर हाथ सुन्न पड़ जाता है तो इसकी वजह कार्पल टनल सिंड्रोम कंडीशन (Carpal Tunnel Syndrome) हो सकती है. इस कंडीशन में रुमेडियन नर्व, जोकि हाथों में होती है, दब जाती है जिसकी वजह से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट होने लगती है. ज्यादातर टाइपराइटिंग के काम में, गांव में दूध निकालने के काम में या किचन में बर्तन में चम्मच चलाते हैं या नमस्ते करने में यानी जब भी कलाई को मोड़ा जाता है तो यह लक्षण और ज्यादा बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें कार्पल टनल सिंड्रोम के लक्षण

विज्ञापन

कार्पल टनल सिंड्रोम में हाथ ज्यादातर रात के समय सुन्न पड़ते हैं और इनमें झनझनाहट होती है. कभी-कभी हाथों में दर्द भी होता है. इस सिंड्रोम की चपेट में ज्यादातर महिलाएं आती हैं, प्रेग्नेंट महिलाएं, थायराइड के मरीज, डायबटीज के मरीज या गठिया से परेशान लोग और जिनका वजन अभी-अभी बड़ा हो उन्हें यह दिक्कत ज्यादा होती है.

कैसे करें कार्पल टनल सिंड्रोम की जांच

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया है कि कार्पल टनल सिंड्रोम की जांच आप घर पर ही कर सकते हैं. इसके लिए हाथों को उल्टा करके जोड़ लें. पिछले हिस्से से हाथों को जोड़ें. इसमें आपकी कलाई आपस में जुड़ी होगी ऊपर की तरफ और उंगलियां नीचे की तरफ लटकी हुई होंगी. 2 मिनट बाद अगर हाथ सुन्न हो जाते हैं तो इसे कार्पल टनल सिंड्रोम कहते हैं. यह जब भी हो तब न्योरोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क करें.

कार्पल टनल सिंड्रोम का इलाज

विज्ञापन

कार्पल टनल सिंड्रोम का पता लगने पर डॉक्टर हाथों में एक रिस्ट बैंड पहनने के लिए देते हैं. इसे दिन या रात में पहन सकते हैं. इसके अलावा फिजिकल थेरैपी और दवाइयां वगैरह दिए जा सकते हैं.

इस विटामिन की कमी भी हो सकती है वजह

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हाथों के सुन्न पड़ने की वजह बन सकती है. विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को बनाने से लेकर नर्व्स को ठीक तरह से काम करने में भी मदद करता है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर नर्व डैमेज होती है और हाथ-पैर सुन्न पड़ने से लेकर झनझनाहट होने तक में असर दिख सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ