हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्कआउट से पहले या बाद में, फूड लेना कब सही? डाइटिशियन से जानें टिप्स

Workout Meal: वर्कआउट से पहले या बाद में खाना खाने का सवाल बड़ा ही महत्वपूर्ण है। कुछ लोग वर्कआउट से पहले खाना खाते हैं तो कुछ लोग बाद में, लेकिन किस समय खाना खाना ज्यादा सही रहता है।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Workout Meal:  शरीर में पोषण, फिटनेस और एक्सरसाइज दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण खाने से मिलता है, जो एक्सरसाइज करने में, उससे रिकवरी और ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करता है। हालांकि, एक्सरसाइज और जिम से जुड़ी एक बात लोगों के बीच काफी कॉमन है कि खाना कब खाना चाहिए। वर्कआउट से पहले या वर्कआउट के बाद, इसका सही जवाब जानते हैं डाइटिशियन से।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

वर्कआउट से पहले खाना खाने से क्या होगा?

यह जानकारी इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदान की जा रही है। इनसे बात करते हुए मधुरा परुलकर बेहकी, सीनियर डाइटिशियन बताती हैं कि खाना खाना शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि खाना हमें  जरूरी पोषक तत्व देते हैं। खाना खाने से ऊर्जा मिलती है, ब्लड शुगर का स्तर बेहतर होता है। मधुरा बताती हैं कि जिम जाने से 2-3 घंटे पहले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर खाना खाना सही रहता है। इससे आपको व्यायाम करने में मदद मिलती है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो एक्सरसाइज से 30-40 मिनट पहले लो कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

वर्कआउट से पहले खाने के फायदे

  • एक्सरसाइज में मदद करने में मदद करेगा।
  • मसल ग्रोथ एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो जिम जाने से पहले खाना सही होता है।
  • वेट लॉस एक्सरसाइज के लिए भी वर्कआउट से पहले खाना खाएं।

वर्कआउट के बाद खाना खाने से क्या होगा?

मधुरा के अनुसार, वर्कआउट के बाद का खाना सिर्फ रिकवरी के लिए होता है। हैवी एक्सरसाइज के बाद मसल्स को पोषण की जरूरत होती है, इसलिए खाना जरूरी है। वर्कआउट के बाद खाना खाने के कुछ फायदे

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

1. रिकवरी में मदद- वर्कआउट के बाद खाना खाने से आपके शरीर को रिकवरी में मदद मिलती है।

विज्ञापन

2. मांसपेशियों की मरम्मत- वर्कआउट के बाद खाना खाने से आपके मांसपेशियों की मरम्मत होती है।

3. ऊर्जा की पूर्ति- जिम में एक्सरसाइज के बाद इंसान थकता है और कम एनर्जी फील करता है, इसलिए खाना खाना जरूरी है।

विज्ञापन

हालांकि, मधुरा बताती हैं कि किसे कब खाना है वो उनकी एक्सरसाइज और डाइट के हिसाब से निर्धारित किया जाता है। प्री-वर्क आउट में 2-3 घंटे पहले हैवी मील लेना और पोस्ट वर्कआउट में 1 घंटे के अंदर ही खाना खाना चाहिए। वर्कआउट के दौरान नमक और चीनी वाला पानी पीना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola