हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मेनोपॉज की तैयारी 30 की उम्र से ही क्यों जरूरी है? ये संकेत न करें इग्नोर

Women Health Tips: मेनोपॉज ऐसी स्थिति होती है जिससे हर महिला को गुजरना होता है। यह समय थोड़ा मुश्किल भी होता क्योंकि कई बार मेनोपॉज में महिलाओं को कुछ शारीरिक समस्याएं भी होती है। इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए, जानिए डॉक्टर से।

विज्ञापन

Women Health Tips: 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो आगे चलकर मेनोपॉज की ओर इशारा करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस आयु के बाद महिलाओं को अपने हार्मोनल हेल्थ पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाली समस्याओं से वे बच सकें।

मेनोपॉज महिला के जीवन में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो तब होती है जब किसी महिला के मासिक धर्म यानी पीरियड्स स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं। यह कोई समस्या या बीमारी नहीं होती है, ये सिर्फ एक महिला के जीवन में होने वाला एक बदलाव होता है जो थोड़ा मुश्किल भरा होता है। इसके लक्षण महिलाओं को पहले ही दिखने लगते हैं और ये बिना किसी तकलीफ के हो सके इसके लिए समय रहते कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

प्री-मेनोपॉज के ये लक्षण न करें इग्नोर

30 की उम्र के बाद कुछ महिलाओं में प्री-मेनोपॉज के लक्षण जैसे पीरियड्स का सही समय पर न आना, थकान, मूड स्विंग, अचानक वजन बढ़ना, स्किन और बालों में बदलाव दिखाई देने लगते हैं। ये संकेत होते हैं कि महिला के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और थायरॉयड जैसे हार्मोन असंतुलित हो गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना बेहतर या चिया वॉटर? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज बताती हैं कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को हर साल एक बार हार्मोनल प्रोफाइल, थायरॉयड, विटामिन-डी और विटामिन-बी12 और ब्लड शुगर की जांच जरूरी करवानी चाहिए। इससे कई बार छोटी समस्या का समय रहते पता लग जाता है और मेनोपॉज में दिक्कतें नहीं आती है।

विज्ञापन

मेनोपॉज की तैयारी उम्र से पहले क्यों जरूरी है?

मेनोपॉज आमतौर पर 45-50 साल की उम्र के बीच आता है लेकिन आजकल तनाव, लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण यह जल्दी भी शुरू हो जाता है। हार्मोन इंबैलेंस से हड्डियों में कमजोरी, हृदय रोग और मूड डिसऑर्डर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को समय रहते कुछ हार्मोनल टेस्ट करवाने चाहिए।

हार्मोनल चेकअप में क्या-क्या जांच शामिल होती हैं?

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का टेस्ट- ये टेस्ट शरीर के दोनों हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव की जांच करता है।

विज्ञापन

थायरॉयड फंक्शन टेस्ट- जैसे कि T3- ये मेटाबॉलिज्म की जांच करता है। T4- ये थाइरोक्सिन टेस्ट होता है जो शरीर के विकास और ऊर्जा की जांच होती है। TSH- थाइरॉइड स्टिम्यूलेटिंग हार्मोन। ये थायरॉयड ग्लैंड्स की जांच करता है।

विटामिन-डी और विटामिन बी-12 टेस्ट।

विज्ञापन

FSH और LH टेस्ट– इसमें फर्टिलिटी और मेनोपॉज से जुड़े हार्मोन की जांच होती है।

ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल की जांच भी जरूर करें।

विज्ञापन

लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी

एक्सपर्ट बताते हैं कि सिर्फ जांच नहीं महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में भी सही बदलाव करने चाहिए। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण जैसी चीजों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हार्मोन्स का स्तर संतुलित बना रहता है और मेनोपॉज का अनुभव हल्का होता है। 30 के बाद हार्मोनल हेल्थ की नियमित जांच महिलाओं को आने वाले वर्षों में बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली अपनाने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें- पित्त की पथरी से हमेशा के लिए बच सकते हैं आप, बस अपना लें ये 5 टिप्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola