Skin Care: सर्दियां अब तेज हो गई हैं, इस मौसम में अक्सर स्किन को लेकर भी कई समस्याएं होती हैं, रूखेपन और झाइयों की वजह से चेहरा मुरझा जाता है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको स्किन से होने वाली समस्याएं नहीं होगी, जबकि आपकी स्किन पर ग्लो बना रहेगा और ठंड के मौसम में भी स्किन में रूखापन नहीं होगा।
खीरे का इस्तेमाल करिए
सर्दियों में स्किन की समस्याएं होना आम हो जाता है, ऐसे में इस मौसम में खीरे का इस्तेमाल करना चाहिए, अगर आप खीरे का रस बनाकर उसे फेस पर लगाते हैं और कुछ देर बाद उसे धो लें तो इससे आपका चेहरा बिल्कुल साफ रहेगा, जबकि फेस पर ग्लो भी नजर आएगा, क्योंकि खीरा झाइयों की समस्या से लड़ने में काम आता है।
बादाम का तेल
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती हैं, उनके चेहरे पर अक्सर पिंपल्स और झाइयां आ जाती है, ऐसे में इस मौसम में बादाम का तेज भी अच्छा होता है, अगर आप बादाम के तेल में विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगाएंगे तो इससे आपके स्किन को कई फायदे होंगे। इसे चेहरे पर लगाकर रातभर रखे. सुबह चेहरे को धो लें, ऐसा सप्ताह में 2 से 3 दिन करें। धीरे-धीरे इसका असर आपके देखने को मिलेगा।
पपीता का इस्तेमाल
पपीता भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आप पपीते को खा भी सकते हैं, जबकि आप इसका अन्य तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पपीते का गूदा लेकर चेहरे पर लगाना है और हल्का मसाज करना करते हैं, इससे आपके चेहरे पर छुर्रियों की समस्या नहीं होगी, जबकि आपकी स्किन पर भी हमेशा ग्लो बना रहेगा।
आलू का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
आलू का इस्तेमाल तो घर-घर में होता है, अगर आप आलू का को निचोड़कर उसे झाइयों पर लगाते हैं तो इससे आपका चेहरा साफ होगा और स्किन चमकदार बनेगी। क्योंकि आलू के कई फायदे आपको मिलेंगे, इसलिए सर्दियों के मौसम में आप यह नुस्खा भी अपना सकते हैं।
लगातार पानी पीना चाहिए
इन सबके अलावा आपको लगातार पानी पीना भी बहुत जरूरी है, अगर आप आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएंगे, तो इससे आपके स्किन को फायदा होता है, क्योंकि लगातार पानी पीने से स्किन में पर्याप्त हाइड्रेशन रहेगा और आपको चेहरे के साथ पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
51 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines