Winter Health Tips: मौसम पहले से काफी ठंडा हो गया है। देश के उत्तरी इलाकों में सर्दी का कहर जबरदस्त तरीके से पड़ रहा है। शीतलहरों से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए हैं। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ख्याल पहले से भी ज्यादा रखना होता है। सर्द हवाएं हमारे फेफड़ों पर सीधे-सीधे अटैक करती हैं, जिससे लंग्स की बीमारियां बढ़ जाती हैं। सर्दी-खांसी, कफ या बलगम की समस्याएं फेफड़ों से जुड़ी होती हैं, जो इस मौसम में ज्यादा होती हैं। हालांकि, इसके अलावा भी दुनिया के लिए एक नया खतरा मंडराने लगा है, जिससे फेफड़े प्रभावित होते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में फेफड़ों की बीमारियों का कारण और बचाव के उपाय।
सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं Lung डिजीज
हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में फेफड़ों की बीमारियों का जोखिम बढ़ने का कारण ठंडी हवाएं और धूप की कमी है। धूप कम होने से इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। धूप से सांस की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। विंटर सीजन में प्रदूषण और कोहरे के चलते भी लंग्स की बीमारियां हो सकती हैं। अस्थमा, साइनस और नजले के मरीजों को भी सर्दियों में लंग इन्फेक्शन की समस्या रहती है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
ठंड में बढ़ जाती हैं ये समस्याएं
- सूखी खांसी
- तेज सिरदर्द या सिर में भारीपन
- मसल्स पेन
- उल्टी-पेट दर्द
- बुखार आना
- बलगम बनना
- छाती में भारीपन और दर्द
यह संकेत गंभीर हो सकते हैं क्योंकि चाइना में फैले नए वायरस HMPV के लक्षण भी कुछ ऐसे ही हैं। यह भी फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी है, जो कि कोरोना से काफी हद तक मेल खाती है। कोरोना आज से 5 साल जिस प्रकार दुनियाभर के लोगों को अपना निशाना बना रहा था, ठीक वैसे ही इस नए वायरस के फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, भारत ऐसी स्थितियों के लिए पहले से तैयारियां कर चुका है, मगर हमें भी ऐसे संक्रामक रोगों से बचने के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत होती है। इसका सबसे सरल तरीका खुद के शरीर को फिट रखना है।
photo credit-freepik
कैसे पाए राहत?
स्वामी रामदेव फेफड़ों की बीमारियों से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं. जिसमें योग को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। वे ताड़ासन करने की सलाह देते हैं। सांसों के अभ्यास करें, जिससे रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन का रिस्क कम होता है। भुजंगासन करने से भी फेफड़ों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। प्राणायाम करना भी फायदेमंद होगा। सर्दियों में मिलने वाली कच्ची हल्दी भी खा सकते हैं, गिलोय का सेवन करना भी लाभदायक होता है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines