---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या हमें सर्दी-जुकाम होने पर दवा खानी चाहिए? जानें कॉमन कोल्ड से जुड़े कुछ Myths

Winter Care Tips: सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या में मरीज तुरंत दवा ले लेते हैं। मगर क्या हमें इन मेडिसिन्स को खाना चाहिए? आइए जानते हैं कॉमन कोल्ड से संबंधित जरूरी बातें।

---विज्ञापन---

Winter Care Tips: सर्दियों का मौसम बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। दरअसल, देश में इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है, जिस वजह से दिन के समय गर्मी और तेज धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की हवाएं और मौसम थोड़ा ठंडा भी हो रहा है। ऐसे में बदलता मौसम लोगों की सेहत पर जल्दी अटैक करता है। जरा सा तापमान बदलते ही खांसी-जुकाम और सर्दी हो जाती है और यह समस्या किसी एक के साथ नहीं बल्कि सभी के साथ होती है। बच्चे और बूढ़े, हर कोई इन परेशानियों का सामना करता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं Cold-Cough से जुड़ी ये बातें कितनी सही हैं।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर नीतू जैन, जो पीएसआरआई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट हैं, बताती हैं कि सर्दी-खांसी की समस्याओं में हमें दवा कब और क्यों खानी चाहिए तथा क्या इसके कोई साइड-इफेक्ट्स हैं? इसके अलावा, घरेलू उपचारों के बारे में भी जानिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

सर्दी-जुकाम में दवा खाएं या नहीं?

डॉक्टर के अनुसार, सर्दी-जुकाम होने पर हम एंटी-एलर्जिक दवा ले सकते हैं लेकिन तब ही जब सर्दी-जुकाम 1 हफ्ते से ज्यादा दिनों तक रहे। अगर 1 हफ्ते से कम समय में यह ठीक हो जाए तो आप घरेलू उपचारों जैसे स्टीम की मदद ले सकते हैं।

---विज्ञापन---
why do we get colds and flu in winter list of winter illnesses can you get sick from being wet and cold can you get sick from being cold for too long does cold weather make you sick myth sickness caused by cold is called what winter cold symptoms winter sickness symptoms

Image Credit: Freepik

दवाओं के साइड-इफेक्ट्स

सर्दी-खांसी की दवाओं के साइड-इफेक्ट्स के बारे में डॉक्टर कहती हैं कि जो लोग थोड़ी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत एंटीबायोटिक दवा खा लेते हैं, उनके लिए यह नुकसानदेह हो सकती है क्योंकि इस दवा का असर शरीर पर तेजी से होता है। आपकी बॉडी एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट हो जाती है और कुछ दवाओं को खाने से नींद की समस्या भी होती है।

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

View Results

क्या यह 3 दिन में ठीक हो जाता हैं?

हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। डॉक्टर के मुताबिक घरेलू उपचारों और साफ-सफाई का ध्यान रखने से आप सर्दी-खांसी से 3 दिन में भी रिकवर हो सकते हैं, नहीं तो यह 1 हफ्ते तक भी शरीर में रह सकता है।

---विज्ञापन---

घरेलू उपचार

सर्दी-जुकाम का घर में भी इलाज संभव है। हालांकि, गंभीर स्थितियों में आपको डॉक्टरी सलाह लेनी पड़ती है, मगर सर्दी-खांसी हल्की हो तो स्टीम ले सकते हैं। लौंग का धुंआ ले सकते हैं। हॉट ड्रिंक्स जैसे कि सूप या हल्दी वाला दूध और काढ़ा पीना फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 19, 2025 04:17 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola