---विज्ञापन---

Winter Breakfast Ideas: स्वाद भी….सेहत भी! सर्दियों में इन 7 टेस्टी रेसिपी के साथ रखें अपनों का ख्याल

Winter Breakfast Ideas: सर्दियों का मौसम खाने-पीने का भी होता है। इस सीजन में बढ़िया-बढ़िया डिशेज बनाई जाती हैं खाने के लिए क्योंकि ठंड में सब्जियों की रेंज काफी बढ़िया होती है। अगर आप भी अपनी सर्दियों की सुबह को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 7 रेसिपीज को ट्राई करें।

Winter Breakfast Ideas: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन खाने-पीने का भी होता है क्योंकि सर्दियों में लोग गरम-गरम और स्वादिष्ट भोजन खाना पसंद करते हैं। यह मौसम हरी सब्जियों और साग का होता है। अधिकांश लोग इन दिनों मेथी-पालक या अन्य सब्जियों के पराठे से सुबह की शुरुआत करते हैं। सर्दियों में सेहत का ध्यान रखते हुए स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में गर्माहट देने वाले और विटामिन-C से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 7 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में।

बेस्ट विंटर ब्रेकफास्ट आइडिया

---विज्ञापन---

1. गुड़ पोहा- आपने अक्सर नमकीन पोहे के बारे में सुना होगा या खाया होगा। भारत के कुछ इलाकों में दही और पोहा, जिसे दही-चूड़ा के नाम से जाना जाता है भी खाया जाता है, मगर गुड़ पोहा एक ऐसा हेल्दी कॉम्बिनेशन है, जो स्वाद में भी जबरदस्त होता है और शरीर को गर्माहट भी पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए आपको गुड़ पिघला कर उसमें पोहा और नारियल का बुरादा मिक्स करना होगा। आप इसे एकसाथ बनाकर लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स

---विज्ञापन---

2. थेपला- फेमस गुजराती ब्रेकफास्ट विद हेल्दी बेनेफिट्स। यह व्यंजन खाने में भी बेस्ट होता है और सर्दियों के लिए भी बेस्ट होता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियों को शामिल कर इसे हेल्दी और न्यूट्रिशन से भर सकते हैं। हालांकि, अधिकांश थेपला मेथी के साग से बनता है।

3. पालक पराठा- विंटर सीजन साग का होता है, पालक इन दिनों खूब बिकता है। पालक आयरन का भी सोर्स है, इसलिए आप अपनी सुबह की शुरुआत गर्मा-गरम पालक के पराठों के साथ कर सकते हैं। पालक के पराठे बनाने के लिए आपको पालक को उबाल कर उसकी प्यूरी तैयार करनी होगी, फिर आटे और बेसन में मिलाकर गूंथना होगा। इन पराठों को चाय, दही या अचार के साथ सर्व करें।

---विज्ञापन---

4. बीटरूट चीला- चुकंदर भी आयरन का सोर्स होता है। चुकंदर खाना भी सर्दियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस चीले को बनाने के लिए आपको बेसन में चुकंदर, धनिया, हरी मिर्च, प्याज और नमक समेत कुछ मसालों को मिलाकर एक घोल तैयार करना होगा। इस घोल से आप पतले-पतले चीले तैयार कर लें। चटनी के साथ इन्हें सर्व करें।

5. अंडा मेथी भुर्जी- अंडे गर्म होते हैं और प्रोटीन का सोर्स भी होते हैं। अगर आप भी नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं, तो अंडा और मेथी साग से बनी इस टेस्टी डिश को एकबार जरूर ट्राई करें। इसे बनाने का सिंपल तरीका है, बस जैसे आप अपनी नॉर्मल एग भुर्जी बनाते हैं, उसमें मेथी के पत्तों को भी शामिल कर दें।

---विज्ञापन---

6. कैरट कटलेट- गाजर भी सर्दियों की एक प्रमुख सब्जी है। यह विंटर वेजिटेबल विटामिन-ए से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है। गाजर कटलेट बनाने के लिए आपको गाजर को कद्दूकस करके, बेसन, मैदा, अजवाइन, मिर्च, नमक, धनिया और प्याज के साथ हल्के पानी में मिक्स करके एक बैटर तैयार करना होगा। इसके बाद इनकी छोटी-छोटी टिक्की बनाकर एक पैन पर रोस्ट कर लें।

Carrot Cutlet

फोटो क्रेडिट-meta ai

7. मिलेट पैनकेक- मिलेट हर सीजन का सुपरफूड है। मिलेट्स यानी साबुत अनाज का न्यूट्रिशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। इनके पैनकेक्स बनाकर खाना भी विंटर मॉर्निंग्स के लिए एक सुपर हेल्दी ऑप्शन है। इन पैनकेक्स को बनाने के लिए पसंद के मिलेट का आटा बनाकर दूध, वनीला एसेंस में मिलाकर एक बैटर रेडी करें। अब पैन पर थोड़ा बटर लगाकर इसे स्प्रेड करें और पैनकेक्स बनाएं। सीजनल फलों के साथ इसे सर्व करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2024 09:15 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola