Winter Bathing Tips: सर्दियों में अमूमन लोग गर्म पानी से नहाते हैं। इसकी वजह तापमान का ठंडा होना है। मगर आपने अक्सर सुना होगा कि गर्म पानी हमारे शरीर और स्किन के लिए हानिकारक होता है। दरअसल, ठंडे पानी से नहाना इन दिनों मुश्किल होता है, इसलिए गर्म पानी से नहाया जाता है लेकिन हमें सर्दियों में नहाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में आपको शरीर के तापमान से थोड़ा अधिक गर्म पानी से नहाना चाहिए, ऐसी सलाह डायटीशियन प्रेरणा चौहान देती हैं। आइए जानते हैं वह सर्दियों में नहाने के लिए किन बातों का ख्याल रखने की सलाह देती हैं।
प्रेरणा चौहान, एक मशहूर इंडियन यूट्यूबर और डायटीशियन हैं, जो अपना यूट्यूब पेज चलाती हैं और उस पर हेल्थ रिलेटेड वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं नहाने को लेकर उनकी क्या है एडवाइस।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
नहाते वक्त न करें ये गलतियां
1. गर्म पानी का तापमान- डायटीशियन बताती हैं, हम अगर अपने शरीर के तापमान से भी ज्यादा गर्म पानी से नहाएंगे, तो इससे स्किन के अंदर मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाते हैं, जिससे स्किन में इरिटेशन, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। ड्राइनेस भी इसका एक कारण है। ऐसी स्किन पर आसानी से झुर्रियां पड़ना आसान हो जाता है।
2. सही साबुन- सर्दियों में स्किन ड्राई ज्यादा होती है। ऐसे में अगर हम ऐसे साबुन या क्लेंजिंग प्रोडक्ट यूज करते हैं, जो ज्यादा केमिकल वाले, ज्यादा खुशबू वाले या फिर अधिक झागदार हैं, तो वह हमारी त्वचा पर नेगेटिव रिएक्ट करेगा। डायटीशियन कहती हैं, अगर किसी साबुन को लगाने से आंखों में जलन हो रही है, तो वह साबुन हमारे लिए सही नहीं है।
3. साबुन कहां लगाएं- डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि साबुन पूरे शरीर में लगाना जरूरी नहीं है। अगर साबुन लगाना है या आपके शरीर में सर्दियों में भी पसीना या बदबू आती है, तो शरीर के कुछ अंगों जैसे अंडरआर्म्स, घुटने, कोहनी, पैरों और जांघों में लगाएं। दरअसल, इन जगहों पर पसीने वाले बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं।
4. शैंपू भी सही होना जरूरी- सर्दियों में बालों का झड़ना और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। कुछ लोग सर्दियों में अपने बालों को भी गर्म पानी से वॉश करते हैं, जो कि सही प्रैक्टिस नहीं है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सर्दियों में भी ठंडे या नॉर्मल पानी से बालों को धोएं और अपने बालों में आयुर्वेदिक और बिल्कुल माइल्ड शैंपू का यूज करना चाहिए।
5. सांस लेने की सावधानी- सर्दियों में नहाते समय गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल होता है, ऐसे पानी से भाप उठती है, इसलिए कोशिश करें कि आप नहाते समय ज्यादा देर तक भाप के संपर्क में न रहें, क्योंकि यह सांस की समस्या का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
11 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
14 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
14 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
16 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
20 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines