हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या? डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Acid Reflux In Winter Causes: सर्दियों में हम हैवी खाना खाते हैं और कम एक्सरसाइज करते हैं। इससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसका कारण और बचाव के उपाय।

विज्ञापन
Acid Reflux In Winter Causes

Acid Reflux In Winter Causes: सर्दियों में एसिडिटी की समस्या बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। सर्दियों में ठंडे मौसम के कारण हमारी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव आते हैं, जो एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं। सर्दियों के महीने में बेचैनी की समस्या भी बढ़ जाती है। यह भी सर्दियों में एसिड रिफ्लक्स का एक कारण है। इस समस्या को समझना जरूरी है। इसलिए, हम आपको सर्दियों में एसिडिटी की समस्या के कारणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में बता रहे हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर श्रीनिवास डी, जो गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एक्सपर्ट हैं और मणिपाल अस्पताल में कंसल्टेंट हैं, बताते हैं कि सर्दियों में कुछ आदतों के चलते ऐसा होता है, जिसमें खान-पान से लेकर अन्य कई आदतों के कारण होता है। उन्होंने जो कारण बताए हैं, वे इस प्रकार हो सकते हैं-

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

1. खाने की आदतें- सर्दियों में हमारे खानपान की आदतों में बदलाव होता है, इस मौसम में हम लोग अक्सर तले हुए और मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, जो एसिडिटी का कारण बनते हैं। सर्दियों में चाय-कॉफी का इनटेक भी बढ़ जाता है। ऐसे फूड्स अगर ज्यादा खा लिए जाएं, तो यह डाइजेशन को ट्रिगर करता है, जिससे ठंड के मौसम में भी एसिडिटी होती है।

2. शारीरिक गतिविधियों की कमी- सर्दियों में हम लोगों की फिजिकल एक्टिविटी में भी कमी आ जाती है। दरअसल, मौसम ठंडा होने से लोग बाहर कम जाते हैं। अधिकांश लोग जो मॉर्निंग वॉक करते हैं, वे सर्दियों में इस आदत को छोड़ देते हैं, जिससे शरीर की गतिविधियों में कमी आ जाती है। इससे भी एसिडिटी हो सकती है।

3. स्लो डाइजेशन- ठंड के मौसम में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में जो ठंडी हवाएं चलती हैं, उनसे भी पाचन कमजोर होता है। इन हवाओं से पेट में गैस बनती है।

बचाव के उपाय

  • 1. बहुत अधिक खाना खाने से बचें।
  • 2. रोजाना एक समय पर खाना खाने की आदत डालें।
  • 3. अधिक मसालेदार और तले हुए भोजन से परहेज करें।
  • 4. ढीले कपड़े पहनें।
  • 5. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से बचें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें