Is it alright to drink water after eating: पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. अगर सही मात्रा में पानी ना पिया जाए तो कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं. इसलिए लोग बिना सोचे समझे पानी पीते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीना सच में शरीर के लिए नुकसानदायक होता है? अक्सर आपने सुना होगा कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना पचता नहीं है, वजन बढ़ता है या फिर पानी शरीर में जाकर जहर बन जाता है, लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय और पानी पीने का सही समय क्या है.
इसे भी पढ़ें- Mango In Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? जानिए कितनी मात्रा है सुरक्षित
क्या खाने के तुरंत बाद पानी जहर बन जाता है?
कपिल शर्मा के एक एपिसोड में शेफ रणवीर बरार से जब यह सवाल पूछा गया कि आखिर खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं. इसका जवाब आयुर्वेद के अनुसार, शेफ ने दिया कि खाने से पहले पिया गया पानी अमृत है. खाना खाने के बाद पानी पीना जहर और खाने के कुछ देर बाद पानी पीना सुकून है. इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है.
खाने के बाद पानी पीने से क्या होगा?
ज्यादा स्वास्थ्य हानि हो.. ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीने पर पेट भारी लग सकता है, गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि पानी नुकसान पहुंचा रहा है.
पाचन पर क्या असर पड़ता है?
इसलिए मैं एक्सपर्ट का मानना है कि पानी पेट के एसिड को पतला कर देता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता. साथ ही, इससे शरीर पाचन प्रक्रिया के दौरान एसिड और एंजाइम का स्तर खुद संतुलित कर लेता है. इसलिए पानी खाने को नरम बनाने और उसे पाचन तंत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है.
तो पानी पीने का सही समय क्या है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना अच्छा माना जाता है. इस दौरान, अगर जरूरत महसूस हो तो छोटे-छोटे घूंट ले सकते हैं. इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें.
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
अगर आपको एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग, अपच या पेट खराब होने की समस्या है तो आपको पानी बिना जरूरत के नहीं पीना चाहिए. अगर जरूरत तो थोड़ा पानी पी लें, क्योंकि ज्यादा पानी दर्द पैदा करता है.
क्या गर्म पानी पीना बेहतर है?
कुछ लोगों को खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है. यह पाचन में मदद कर सकता है और भारीपन की भावना कम कर सकता है. हालांकि, इसके फायदे और नुकसान इंसान की प्रकृति पर निर्भर करते हैं.
इसे भी पढ़ें- पेशाब में नजर आ रहे हैं झाग? एक्सपर्ट ने बताया तुरंत बंद कर दें ये चीजें
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
4 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
5 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
6 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
7 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
9 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
9 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
12 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
13 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
13 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines