---विज्ञापन---

लिवर में जमा हो रही है चर्बी, लेकिन पता नहीं चलता! जानिए Fatty Liver के संकेत और बचाव का तरीका

Fatty Liver Problem: क्या आप जानते हैं फैटी लिवर के लक्षणों का मालूम क्यों नहीं चलता है और कैसे आप इस समस्या से अपनी हिफाजत कर सकते हैं. जानिए फैटी लिवर के बारे में सबकुछ.

---विज्ञापन---

अच्छी सेहत के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और आदतों को अपनाना काफी जरूरी है, लेकिन लोग अपनी गलत आदतों के कारण, तरह-तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, जिसमें एक बड़ी और गंभीर समस्या है फैटी लिवर की. फैटी लिवर यानी लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होना, जो आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो गया है. पहले माना जाता था कि यह बीमारी सिर्फ ज्यादा शराब पीने वाले लोगों को होती है, लेकिन अब स्थिति बिलकुल बदल चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, शराब न पीने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, मोटापा, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और आदि बड़ी वजह बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें:बार-बार कोशिश के बाद भी नहीं छूट रही सिगरेट? अपनाएं ये आसान तरीके और हमेशा के लिए कहें अलविदा

---विज्ञापन---

भारत में भी तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर

भारत में जैसे-जैसी जीने का तरीका बदला लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल में ऐसी कई चीजों को अपना लिया, जो उन्हें ऊपरी तौर से तो फायदा देते नजर आ रही है, लेकिन अंदरूनी नजरिये से काफी खतरनाक है. भारत में मोटापा, खराब खानपान आदि के कारण लगातार फैटी लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसमें सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि शुरुआत में शरीर में फैटी लिवर के खास लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए कई लोगों को बीमारी का पता काफी देर से चलता है. हालांकि,  अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस और गंभीर स्थिति में लिवर खराब होने का खतरा बढ़ सकता है, जो आगे चलकर जान पर भी खतरा बन सकती है. इस गंभीर समस्या की एक हैरान करने वाली सच्चाई ये भी है कि, यह सिर्फ ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी चपेट में नहीं लेता बल्कि युवाओं में भी इसका खतरा तेजी से फैल रहा और आज बड़ी संख्या में युवा इस परेशानी से जूझ रहे हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना जांच कराते रहे.

कैसे दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण

जब लिवर में चर्बी बढ़ने लगती है और बीमारी आगे बढ़ती है, तो लगातार थकान, कमजोरी, भूख कम लगना, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन, बिना वजह वजन घटना जैसी परेशानी दिखाई दे सकते हैं. अगर फैटी लिवर के साथ लिवर में सूजन या फाइब्रोसिस विकसित होने लगे, तो स्किन और आंखों का पीला पड़ना, पेट में सूजन और पैरों में सूजन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.

---विज्ञापन---

फैटी लिवर का कैसे चलता है पता

फैटी लिवर की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इसके शुरुआती चरण में अक्सर साफ दिखाई या महसूस नहीं होते. अक्सर कई लोगों को यह समस्या सामान्य जांच के दौरान पता चलती है, वरना वह भी इसके खतरे को पहचान नहीं पाते हैं. इसलिए जिन लोगों में मोटापा, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें समय-समय पर लिवर की जांच करानी चाहिए. डॉक्टर फैटी लिवर की स्थिति जानने के लिए कई जांचों की मदद लेते हैं, जैसे:

  • लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी).
  • अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन और इलास्टोग्राफी से लिवर में जमा चर्बी और नुकसान का पता लगाया जा सकता है.
  • एफआईबी-4 स्कोर जैसी जांच से यह अंदाजा लगाया जाता है कि लिवर में फाइब्रोसिस का खतरा कितना है.

कैसे फैटी लिवर से पा सकते हैं राहत

फैटी लिवर को कंट्रोल करने में सही लाइफस्टाइल का अपनाना सबसे अहम है. सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. फैटी लिवर से बचाव के लिए आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को समझे और उन्हें अपनी डेली-रूटीन में शामिल करें.

---विज्ञापन---
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या योग करें.
  • तला-भुना और ज्यादा फैट वाला खाना कम करें.
  • चीनी, मिठाई और मीठे खाने व पीने की चीजों से दूरी बनाएं.
  • खाने में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें.
  • वजन को कंट्रोल रखने की कोशिश करें.
  • शराब का सेवन पूरी तरह बंद करें, खासकर अगर फैटी लिवर की समस्या है.

यह भी पढ़ें: टाइफाइड से ठीक होने के बाद भी क्यों नहीं लौटती पहले जैसी ताकत? जानिए शरीर को

First published on: Aug 05, 2026 03:34 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola