भारत के कई हिस्सों में मानसून शुरू हो चुका है और कई हिस्सों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच मानसून का आना लोगों को काफी राहत दे रहा है. लेकिन इस मौसम में अक्सर लोगों को एक समस्या का सामना करना पड़ता है, जोकि है पेट से जुड़ी परेशानी. अक्सर लोग मानसून में पेट दर्द, गैस, ऐंठन, उल्टी, दस्त और अपच जैसी समस्याओं से जूझते नजर आते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि इतना शानदार मौसम आने के साथ इस तरह की समस्या क्यों पैर पसारने लगती है? आइए समझते हैं इस परेशानी के पीछे कुछ ऐसी आम वजहें, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर बैठते हैं.
यह भी पढ़ें: रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच
गंदा पानी, खराब खाना और कमजोर पाचन बनते हैं बड़ी वजह
मानसून में जलभराव, गंदगी और नमी के कारण खाने-पीने की चीजें जल्दी दूषित हो जाती हैं. कई बार बाहर का खाना या खुले में रखी चीजें पेट के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. दूषित पानी और संक्रमित भोजन के जरिए बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दूसरी ओर, इस मौसम में शरीर की पाचन क्रिया भी थोड़ी धीमी हो जाती है. ऐसे में तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा ऑयली खाना पेट पर अतिरिक्त दबाव डालता है. इससे गैस, भारीपन, एसिडिटी और पेट में मरोड़ जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. इसलिए मानसून में हल्का, ताजा और घर का बना खाना सबसे सुरक्षित माना जाता है.
पेट दर्द बढ़ने की 5 बड़ी वजहें, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
बरसात में पेट दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इन्हें समझना जरूरी है, ताकि समय रहते सावधानी बरती जा सके:
- दूषित पानी का सेवन: बारिश में पानी के स्रोत जल्दी गंदे हो जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है, इसलिए बेहतर है कि आप पानी को उबाल कर सेवन में लें.
- फूड पॉइजनिंग: नमी की वजह से खाना जल्दी खराब होता है और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. बेहतर रहेगा कि आप खाना खाने से पहले उसकी गुणवत्ता जांच लें.
- कमजोर पाचन तंत्र: मानसून में डाइजेशन धीमा होने से गैस, अपच और पेट दर्द की शिकायत बढ़ जाती है.
- वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन: हाथों, पानी और खाने के जरिए बैक्टीरिया पेट तक पहुंचकर संक्रमण फैला सकते हैं, इसलिए इस मौसम में जब भी बाहर से आए, तब हाथों को धोएं.
- मक्खियों और कीड़ों से संक्रमण: खुले खाने पर बैठने वाली मक्खियां कई हानिकारक कीटाणु छोड़ जाती हैं, जो पेट खराब कर सकते हैं. इसलिए हमेशा खाने को अन्य बर्तन से ढक कर रखें.
यह भी पढ़ें: हर समय क्यों आती है नींद? जानिए शरीर किन दिक्कतों का दे रहा है संकेत
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
17 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
19 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
20 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
22 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
23 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines