हर समय क्यों आती है नींद? जानिए शरीर किन दिक्कतों का दे रहा है संकेत

Feeling Sleepy All The Time: हर समय नींद आना सिर्फ नींद की कमी के चलते ही नहीं होता बल्कि यह किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की ओर भी इशारा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय नींद आने का क्या कारण होता है.

har Samay neend kyu aati hai
1 / 7
har Samay neend kyu aati hai

Feeling Sleepy: हर समय नींद आना सिर्फ नींद से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेहत से जुड़े कारण भी निहित हो सकते हैं. रात में अगर नींद पूरी ना हो तो दिनभर नींद आना नींद की कमी के चलते हो सकता है. लेकिन, अगर रात में व्यक्ति ने पूरी नींद ले ली है और फिर भी दिनभर नींद आ रही है और झपकी महसूस हो रही है तो यह किसी स्वास्थ संबंधी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय नींद आना किन दिक्कतों की निशानी होता है.

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी 2 / 7

नींद आने के पीछे जरूरत से ज्यादा थकान होना भी एक बड़ी दिक्कत हो सकता है. शरीर में पानी की कमी होना और उस कमी के कारण हर समय थकान महसूस होना भी हर समय नींद आने की वजह बनता है. डिहाइड्रेशन के कारण टिशूज तक ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंचता जिस कारण थकान होती है.

विज्ञापन

खराब खानपान

खराब खानपान 3 / 7

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर नींद आ सकती है. खासकर अगर आयरन और बी विटामिंस की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म को एनर्जी सपोर्ट नहीं मिलता है और शरीर सुस्त महसूस करने लगता है.

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

फिजिकल एक्टिविटी की कमी 4 / 7

शरीर में फिजिकल एक्टिविटी की कमी हो जाने पर मसल्स कमजोर होने लगती हैं. इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और एनर्जी कम होने लगती है सो अलग. फिजिकल एक्टिविटी करने पर स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और दिन के समय नींद नहीं आती है.

विज्ञापन

खराब हाइजीन

खराब हाइजीन 5 / 7

कई लोगों के सोने का तरीका खराब होने के कारण भी उन्हें चैन की नींद नहीं आ पाती और हर समय शरीर में सुस्ती और थकान रहती है. रात में फोन चलाना या स्लीप शेड्यूल के इर्रेग्यूलर होने से भी ऐसा होता है.

तनाव

तनाव 6 / 7

जरूरत से ज्यादा तनाव लेना भी नींद की वजह बनता है. स्ट्रेस और एंजाइटी से परेशान लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं होती, शरीर में कमजोरी रहती है और हर समय नींद आती है.

विज्ञापन

स्लीप डिसोर्डर

स्लीप डिसोर्डर 7 / 7

कई बार लोगों को स्लीप डिसोर्डर होता है लेकिन उसका पता नहीं होता. स्लीप एपनिया, इंसोमनिया या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम के कारण चाहे आप कितनी ही देर बिस्तर पर लेटे रहें, नींद पूरी नहीं होती है. यह भी पढ़ें - अच्छी नींद के लिए कौन से सूखे मेवे खाने चाहिए? जानिए कौन से Dry Fruits चैन से सोने में करेंगे मदद अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन