Men’s Health: भारतीय पुरुषों और विदेशी पुरुषों को अगर देखा जाए तो 30 वर्षीय भारतीय पुरुष और 30 वर्षीय विदेशी पुरुष में बहुत फर्क दिखता है. भारतीय पुरुष के सिर पर बाल कम होने लगते हैं और पेट बाहर निकलने लगता है जिससे 30 का होने तक पुरुष 40 का नजर आने लगता है. लेकिन, ऐसा क्यों होता है और किस कारण से भारतीय पुरुष (Indian Men) उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं? इस सवाल का जवाब दे रहे हैं ओर्थोपेडिक सर्जन और स्पॉर्ट्स डॉक्टर मनन वोरा. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके डॉ. मनन वोरा ने बताया है कि भारतीय पुरुषों की उम्र इतनी जल्दी क्यों बढ़ने लगती है और वे समय से पहले बूढ़े क्यों दिखने लगते हैं. यहां जानिए कहीं आप भी यही गलतियां तो नहीं करते हैं.
यह भी पढ़ें – कौन सा फल कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है?
उम्र से पहले बूढ़े क्यों नजर आते हैं भारतीय पुरुष
डॉ. मनन वोरा का कहना है कि युरोप के 30 साल के पुरुष और भारत के 30 साल के पुरुष में बहुत फर्क होता है, जहां यूरोपियन पुरुष इस उम्र में भी यंग नजर आते हैं वहीं भारतीय पुरुष अंकल दिखने लगते हैं. 30 की उम्र में ही भारतीय पुरुष के बाल कम (Hair Fall) होने लगते हैं, तोंद बाहर आ जाती है और चेहरा डल हो जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाल और खाना है.
भारतीय पुरुष दिनभर ऑफिस में बैठकर किसी तरह की फिजीकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, स्नैक्स में डीप फ्राइड या तली हुई चीजें जैसे समोसे या कचौड़ी खाए जाते हैं और दिन में कम से कम 3 बार चाय पी जाती है. इसके बाद घर जाकर जो खाना खाया जाता है उसमें कार्ब्स ज्यादा होते हैं और प्रोटीन और विटामिन ना के बराबर होता है.
डॉक्टर बताते हैं कि 30 के बाद अगर प्रोटीन (Protein) की भरपूर मात्रा ना ली जाए तो इससे शरीर का फैट बढ़ने लगेगा, पोस्चर अजीब सा हो जाएगा और एनर्जी लेवल्स हमेशा कम रहेंगे. इस लाइफस्टाइल को कोई भी दवा तुरंत ठीक नहीं कर सकती है. आपको अपनी आदतें बदलकर ही अपना लाइफस्टाइल बेहतर बनाना होगा.
किस तरह उम्र से पहले बूढ़े नहीं होंगे आप
- डॉ. मनन की सलाह है कि अपने खानपान को बैलेंस करना जरूरी है. बाहर की चीजें कम से कम खाएं.
- अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन को शामिल करें.
- हफ्ते में 4 बार जिम जरूर जाएं और एक्सरसाइज करें जिससे शरीर में एक्सेस फैट ना बढ़े.
- डॉक्टर का कहना है ये बेसिक सी चीजें करके ही आप जवां बने रह सकते हैं और अपनी उम्र के हिसाब से जवां नजर आ सकते हैं. ये आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं होने देंगी.
यह भी पढ़ें –हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी हैं? एक्सपर्ट्स का कहना है यह एक सब्जी तो जरूर खानी चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines