TrendingDonald trump tariffsiran

---विज्ञापन---

चलते-उठते जोड़ों से आती है कट-कट की आवाज? जानें इसके पीछे की असली वजह

Joint Cracking Sound Causes: क्या आपको भी चलते-उठते वक्त जोड़ों से चटकने व कट-कट की आवाजें सुनाई देती है? क्या आप जानते हैं आखिर आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, आइए जानते हैं किया यह कोई बीमारी है या नहीं और कैसे इसे ठीक कर सकते हैं.

जोड़ों से कट-कट की आवाज क्यों आती है?

Chalte Uthte Ghutno Se Awaz Kyu Aati Hai: लोगों की खराब लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर, शरीर पर पड़ता है, जिसके बाद शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है, जो सामान्य नहीं होते. ऐसा ही एक संकेत है जोड़ों से कट-कट की आवाजें आना. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह बिस्तर, कुर्सी या कहीं से उठते हैं या फिर रास्त में चल रहे होते हैं, तो उनके जोड़ों में से कट-कट की आवाजें सुवाई देती है, जिसको लेकर दिल में एक डर पैदा हो जाता है कि कहीं हमारी हड्डियां कमजोर तो नहीं हो गई है? या किसी खतरनाक बीमारी का संकेत तो नहीं है? आइए जानते हैं आखिर ऐसा होता है क्यों है और कैसे आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं?

यह भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी पीएं, रूटीन में शामिल करेंगे तो कई बीमारियों से रहेंगे दूर

---विज्ञापन---

जोड़ों से क्यों आती है इस तरह की आवाजें? Joints Se Kat Kat Ki Awaz Ka Reason Kya Hai

सामान्य जानकारी के अनुसार, अगर आप भी इस तरह की समस्या को महसूस कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि मुख्य रूप से यह जोड़ों में मौजूद साइनोवियल फ्लूड (Synovial Fluid) के कारण होता है. दरअसल, जोड़ों में मौजूद इस फ्यूड के अंदर जब गैस के छोटे-छोटे बबल्स बनते हैं और हम जब खड़े होते हैं को जोड़ों के मुड़ने के कारण इनपर दबाव पड़ने लगता है और यह बबल्स फटतने लगते हैं. यही कारण है कि जब आप चलते हैं तो आपको कट-कट की आवाजें सुनाई देती हैं.

---विज्ञापन---

क्या यह खतरनाक है? Ghutno Me Awaz Aana Kya Bimari Hai

सामान्य जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया तब तक नुकसान पहुंचाती, जब तक इसके साथ कोई दर्द या अकड़न न हो. अगर आपको यह आवाजें आ रही हैं और साथ ही दर्द भी हो रहा है और अकड़न (Stiffness) सा भी महसूस हो रहा है, तो वक्त रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी बन जाता है.

कैसे पाएं इस समस्या से राहत? Haddi Se Awaz Aana Kaise Theek Karein

  • राहत पाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करने होंगे, तभी आपका शरीर बीमारियों व तरह-तरह की समस्याओं से मुक्त रहेगा.
  • सबसे पहले अपनी डाइट को हेल्दी रखें, क्योंकि हेल्दी डाइट हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती है.
  • भीगे हुए बादाम पोटेशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं. ये हड्डियों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं और जोड़ों की लचीलापन बनाए रखने में सहायक होते हैं.
  • दूध और दही कैल्शियम और जरूरी विटामिन्स से भरपूर होते हैं. नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं और कमजोरी की समस्या कम हो सकती है.
  • गुड़ और भुना चना कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में इन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन में होली खेलने जा रहे हैं? यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना वहां हो सकती है परेशानी!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---