हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी पीएं, रूटीन में शामिल करेंगे तो कई बीमारियों से रहेंगे दूर

Healthy Water For Weight Loss: पानी पीना अच्छी बात है, लेकिन हमारे बताए गए टिप्स की मदद से आप एक नहीं बल्कि कई तरह का पानी बनाकर पी सकते हैं. अलग-अलग प्राकृतिक चीजों से तैयार पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डिटॉक्स, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में भी मदद करता है.

Healthy Water For Weight Loss

हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी पीएं. Image Credit- Shutterstock

Types of Water For Health: पानी के बिना एक हेल्दी लाइफ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. पानी को प्यास लगने पर पी लिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी हेल्दी रहने के लिए पानी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इस बार करके देखें. रोजाना के पानी को थोड़ा हेल्दी बना लें तो यह शरीर को कई अतिरिक्त फायदे दे सकता है. हालांकि, इसके लिए हमें कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करना होगा. अलग-अलग प्राकृतिक चीजों से तैयार पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डिटॉक्स, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में भी मदद करता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं ऐसे 10 हेल्दी पानी के बारे में जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी

नींबू पानी- नींबू पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन-C होता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से डिटॉक्स में मदद मिलती है.
जीरा पानी- जीरा पानी भी बनाया जा सकता है. इसके लिए एक गिलास में जीरा उबालकर रखना होगा. इसका पानी पीने से पाचन मजबूत होता है और गैस-अपच से राहत मिलती है.
मेथी पानी- रात में मेथी दाना भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है. आप बिना किसी डर के इसका सेवन कर सकते हैं.
अजवाइन पानी- अजवाइन का पानी पेट दर्द, एसिडिटी और अपच में बेहद कारगर होता है। इसे हल्का उबालकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है.
दालचीनी पानी- दालचीनी का पानी भी पीना काफी फायदेमंद है. यह शरीर में सूजन कम करने और शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद कर सकता है. यह इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है.
सौंफ पानी- सौंफ का पानी गर्मियों में पीने के लिए एकदम बेस्ट है. यह शरीर में ठंडक देने वाला होता है. इसे पीने से पाचन सुधरता है, मुंह की बदबू कम होती है और शरीर में जलन की समस्या घटती है.
धनिया पानी- आप धनिया पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. धनिया भिगोकर उसका पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है.
नारियल पानी- अगर आपका बजट है तो आप नारियल पानी को भी शामिल कर सकते हैं. नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है.
हल्दी पानी- गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर में सूजन कम होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है. सर्दी-जुकाम से बचाव में भी यह मददगार हो सकता है.
खीरा-पुदीना पानी- आप खीरा और पुदीना डालकर तैयार पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. यह शरीर को ठंडक देता है और वजन नियंत्रण में सहायक होता है.

कैसे करें रूटीन में शामिल?

  • इसे अपने आहार में शामिल करने के लिए आप सुबह खाली पेट 1 हेल्दी पानी चुनें.
  • दिन में मौसम और जरूरत के अनुसार पानी को सेलेक्ट करें.
  • एक दिन में 3 तरह के पानी से अधिक ना लें.
  • बिना डॉक्टर सलाह के किसी चीज का ज्यादा सेवन ना करें

इसे भी पढ़ें- सोते समय मुंह से लार आना सामान्य है या बीमारी का संकेत? जानिए कारण और आसान उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ