हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

Daily Iodine Requirement: क्या आप जानते हैं शरीर में आयोडीन की कमी कितनी खतरनाक हो सकती है, जानिए आयोडीन युक्त नमक क्यों जरूरी है? साथ ही, एक व्यक्ति को दिनभर में कितनी आयोडीन चाहिए.

विज्ञापन
सेहत के लिए क्यों जरूरी है आयोडीन? (Image: AI)

नमक का सेवन हर घर में होता है, खाने में बिना इसके स्वाद ही नहीं आता है. शायद ही कोई खाना ऐसा होगा, जिसमें नमक का इस्तेमाल न होता हो; यहां तक की कई मिठाई को बनाने में भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है. नियमित मात्रा में नमक का सेवन सेहत के  लिए लाभकारी होता है और इसके कई फायदे भी होते हैं. हालांकि, अत्यधिक नमक का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं आयोडीन (Iodine) युक्त नमक सेहत के लिए कितना जरूरी है? इसका सेवन सेहत पर क्या असर डाल सकता है और व्यक्ति को हर दिन कितना इसका सेवन करना चाहिए? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें: लिवर ने काम करना बंद किया तो क्या होगा? जानें Liver Failure के प्रकार और इस समस्या के कारण

क्या है आयोडीन युक्त नमक

Vikaspedia में दर्ज जानकारी के अनुसार, आयोडीन (Iodine) युक्त नमक सामान्य नमक ही होता है, जिसमें शरीर की आयोडीन की जरूरत पूरी करने के लिए थोड़ी मात्रा में आयोडीन मिलाई जाती है. यह दिखने में, स्वाद में और इस्तेमाल में एकदम सामान्य नमक जैसा ही लगता है. आपको मालूम न हो, लेकिन आयोडीन एक प्राकृतिक तत्व है, जिसकी शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं और खासतौर पर थायरॉयड ग्रंथि के सही कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. शरीर में सही मात्रा में इसके होने से कई तरह के विकास होते है, जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

हमारी सेहत के लिए क्यों जरूरी है आयोडीन नमक

आयोडीन शरीर और दिमाग के सही विकास के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है. इसकी कमी से घेंघा, थकान, सुस्ती और काम करने की क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो कई मामलों में व्यक्ति को बहुत परेशान कर देती है. वहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त आयोडीन खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान या उसके बाद इसकी कमी बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अगर शरीर में इसकी कमी है, तो उस कमी को पूरा करें.

एक व्यक्ति को कितनी आयोडीन चाहिए?

जानकारी के अनुसार, हर रोज औसतन 150 माइक्रोग्राम यानी कि सुई की नोक के बराबर एक व्यक्ति के लिए जरूरी है. इसका मतलब यह हुआ कि आपको जीवनभर के लिए एक छोटे से चम्मच से भी कम आयोडीन चाहिए, तभी आपके शरीर में इसकी कमी नहीं होगी. शरीर को हर रोज नियमित रूप से आयोडीन मिलनी जरूरी है, इसलिए जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने खानपान में ऐड करें, हालांकि अगर आप पर्याप्त मात्रा में सेवन कर रहे हैं, तो यह अच्छी बात है. लेकिन ध्यान रखें कि नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए कितनी जरूरी हैं हरी सब्जियां? NIN की रिपोर्ट से जानें डाइट में शामिल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: Vikaspedia

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola