आखिर कम उम्र में क्यों आ रहा है हार्ट अटैक? बाबा रामदेव ने बताया अटैक ना आए इसके लिए क्या करना चाहिए

Heart Attack Symptoms: पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. यह समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि 20 से 40 साल की उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है. ऐसा क्यों हो रहा है और इसके क्या बचाव हैं, आइए बाबा रामदेव से जानते हैं.

Heart Attack Symptoms

बाबा रामदेव ने बताया हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना चाहिए. Image Credit- shutterstock

Kam Umar Mein Heart Attack Ana: आए दिन हम देखते हैं कि हार्ट अटैक से किसी न किसी की मौत हो रही है. अक्सर यह मामले चलते-फिरते, खाते-पीते इंसान के साथ ज्यादा देखने को मिलते हैं. पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले बहुत ही आम हो गए हैं. अब ज्यादातर लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक ही है, खासकर युवाओं की. इसमें सिर्फ आम लोग ही बल्कि बड़े नामी और फिट लोग नहीं शामिल हैं. हालांकि, यह बीमारी पहले बढ़ती उम्र से जुड़ी हुई मानी जाती थी, लेकिन अब 20 से 40 साल के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है. आखिर इतनी कम उम्र में दिल की सेहत क्यों बिगड़ रही है और इसके पीछे कौन-सी आदतें सबसे बड़ी वजह बन रही हैं? योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण हमारी गलत लाइफस्टाइल और खानपान है. अगर समय रहते आदतों को ना बदला गया, तो जोखिम और बढ़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र में हार्ट अटैक के लक्षण

  • सीने में दर्द होना
  • पसीना आना
  • उल्टी जैसा महसूस होना

कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण

  • अनहेल्दी खान-पान होना
  • ज्यादा तनाव और चिंता लेना
  • शारीरिक गतिविधि की कमी होना
  • धूम्रपान और शराब का सेवन करना
  • पूरी नींद ना लेना
  • मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बीमारी होना

बाबा रामदेव ने बताया हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना चाहिए

  • बाबा रामदेव का कहना है कि हार्ट अटैक आने की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि अब युवाओं की जिंदगी जीने का तरीका काफी बदल गया है, लेकिन अगर रोज योग या प्राणायाम किया जाए तो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर सही तरह से काम करे, जिसके लिए आपको अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत है. बाहर का खाना ना खाकर फ्रेश फल और साबुत अनाज खाने की कोशिश करें.
  • खाने के बाद लगभग 20 मिनट तक चलें और अपने शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाएं. इससे आप काफी हद तक इस बीमारी से बचे रहेंगे. हालांकि, आपको ज्यादा रात में खाने के बाद चलना है.
  • आजकल के युवा नशे की आदत में अपना लीवर और किडनी भी खराब कर लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को इस आदत से बचाएं और धूम्रपान और शराब छोड़ने की कोशिश करें.

इसे भी पढ़ें- बैठे-बैठे पैर हिलाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया ये आदत अच्छी है या बुरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ