थायरॉयड (Thyroid) शरीर का वह अहम हार्मोन है, जो शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने, टेम्परेचर, मूड, हार्ट स्पीड और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने जैसे कई महत्वपूर्ण काम करता है. हालांकि, इसमें असंतुलन शरीर का फंक्शनिंग को भी प्रभावित कर सकती है. इसी कारण देखा जाता है कि थायरॉयड की समस्या से जूझ रहे लोग जो पहले पतले थे वह अचानक मोटे हो जाते हैं. इसी समस्या को लेकर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर थायरॉयड में क्यों मरीज का वजन अचानक बढ़ जाता है? आइए जानते हैं क्या है इसका असली कारण.
यह भी पढ़ें: पथरी क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया शरीर में किसकी कमी से होने लग जाती है पथरी
क्या है थायरॉयड
थायरॉयड गले में स्थित एक तितली के आकार की ग्रंथि है, जो हार्मोन बनाकर शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा और वजन को नियंत्रित करती है. इसके असंतुलन से वजन बढ़ना/कम होना, थकान और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं. बता दें कि यह एक आम दोष है जो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होता है. हालांकि, इसके दो मुख्य प्रकार होते हैं, हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) (कम सक्रिय) और हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) (अधिक सक्रिय) जो शरीर पर सीधा असर डालते हैं. थायरॉयड की समस्या के दौरान वजन का कम या ज्यादा होने के पीछे यहीं कारण होते हैं.
थायरॉयड में कैसे बढ़ाता है वजन और क्यों?
अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि थायरॉयड के दौरान वजन क्यों बढ़ जाता है? बता दें कि हाइपोथायरायडिज्म में ग्रंथि कम सक्रिय हो जाती है और साथ ही हार्मोन का उत्पादन भी कम हो जाता है, जिसका असर शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता पर पड़ता है और पाचन सुस्त होने लगता है. शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और मोटापा बढ़ने लगता है.
कैसे कम करें बढ़ता वजन?
अगर आप इस मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं;
- वजन कंट्रोल करने के लिए आप सोंठ, काली मिर्च और पिप्पली से बने त्रिकटु चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं. त्रिकटु चूर्ण पाचन अग्नि को सही कर मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने का काम करता है.
- गिलोय और नीम का रस थायरॉयड में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है और T3-T4 के स्तर को सपोर्ट कर सकता है.
- इसके अलावा सुबह खाली पेट नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी वजन नियंत्रण और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद करता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दिनभर काम करने में सुस्ती महसूस नहीं होती.
यह भी पढ़ें: किडनी कैंसर के 5 खतरनाक संकेत, जो बार-बार देते हैं अलर्ट! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines