Cause of Bitter Mouth Taste: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह नींद खुलते ही मुंह का स्वाद कड़वा या अजीब महसूस होने लगता है? कई बार लोग इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या ब्रश करने के बाद ठीक होने का इंतजार करते हैं, लेकिन अगर रोजाना सुबह उठते ही मुंह में कड़वाहट महसूस होती है तो इसके पीछे कुछ कई कारण हो सकते हैं. दरअसल, रात में सोते समय मुंह में लार का बनना कम हो जाता है. इसके अलावा, एसिड रिफ्लक्स, ओरल हाइजीन की कमी और कुछ दवाओं की वजह से भी मुंह का स्वाद बदल सकता है. मेडिकल साइंस में स्वाद से जुड़ी इस समस्या को डिस्गेशिया (Dysgeusia) कहा जाता है. आइए PubMed की रिसर्च से जानते हैं कि सुबह उठते ही मुंह कड़वा होने कारण क्या हैं और शरीर में किन बदलावों की वजह से ऐसा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है वजह
मुंह कड़वा एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से हो सकता है. कई बार पेट का एसिड खाने की नली के रास्ते से ऊपर आ जाता है, जिससे मुंह में कड़वापन या खट्टा जैसा स्वाद आ जाता है.
एसिड रिफ्लक्स होने के लक्षण
- सीने में जलन होना
- गले में खट्टा पानी आना
- बार-बार डकार आना
- सुबह गले में खराश
- जलन महसूस होना
क्या यह लिवर डिजीज की वजह से होता है?
अगर दांतों और जीभ की ठीक से सफाई नहीं होती तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इससे मुंह से बदबू आने के साथ-साथ कड़वाहट भी महसूस हो सकती है. इसलिए आप अपने दांत अच्छे से साफ करें. कई बार रात के खाने का दांत में फंसे रहने की वजह से खाना सड़ सकता है. इसलिए रात को सोने से पहले एक बार ब्रश जरूर करें.
मुंह में लार कम होने की वजह से ऐसा हो सकता है?
सुबह उठते ही मुंह कड़वा होने का कारण मुंह का सूखना भी हो सकता है. इस दौरान लार खुद ही कम हो जाता है और यह परेशानी बढ़ जाती है. मुंह को साफ रखने, बैक्टीरिया को कंट्रोल करने और खाने के कणों को हटाने में मदद करती है.
लार कम होने के लक्षण
- सुबह उठते ही मुंह सूखा महसूस होना
- जीभ पर सफेद या पीली परत दिखाई देना
- सांसों से बदबू आना
- बार-बार प्यास लगना
क्या करें?
इससे बचने के लिए आप दिनभर पानी पिएं, सोने से पहले मुंह की अच्छी तरह सफाई करें और अगर नाक बंद रहती है तो उसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से बात करें.
सुबह मुंह कड़वा होने पर अपनाएं ये आसान टिप्स
- अगर आपको कभी-कभार सुबह मुंह में कड़वाहट महसूस होती है तो कुछ आसान आदतों से राहत मिल सकती है.
- सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं और रोजाना सुबह-शाम ब्रश करें.
- जीभ की सफाई करना न भूलें और दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
- रात में बहुत देर से खाना खाने से बचें और तंबाकू जैसी चीजें न खाएं.
इसे भी पढ़ें- Women’s Health: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कौन-से हेल्थ चेकअप कराने चाहिए? जानिए जरूरी टेस्ट की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- PubMed
First published on:
Know More: Editorial Guidelines