खबर की मुख्य बातें:-
- सोते समय अचानक गिरने जैसा महसूस होना एक सामान्य स्थिति है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपनिक जर्क (Hypnic Jerk) या स्लीप ट्विच कहा जाता है.
- यह झटका तब महसूस होता है, जब शरीर जागने की अवस्था से गहरी नींद में जाने लगता है. इस दौरान मांसपेशियों में अचानक हलचल हो सकती है, जिस कारण इस तरह की स्थिति बन सकती है.
- हाइपनिक जर्क आमतौर पर खतरनाक नहीं होता और यह दिमाग व मांसपेशियों के बीच होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है.
रात की नींद पूरे शरीर की थकान को दूर कर देती है और शरीर को रिकवरी मोड में ले जाती है. अक्सर डॉक्टर को कहते हुए सुना जाता है कि रात के समय अच्छी नींद लेने से कई दिनों की थकान को भी दूर कर सकता है. इसी आस में लोग सोते हैं, लेकिन बीच नींद में कई बार ऐसा कुछ महसूस होता है कि गहरी नींद भी टूट जाती है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह गहरी नींद में सो रहे होते हैं, तब उन्हें अचानक ऐसा महसूस होता है कि वह गहरी खाई में या फिर ऊचाई से गिर रहे हैं, ऐसे में एकदम झटका लगता है और नींद खुल जाती है. यह स्थिति सच में मानसिक परेशानी में डाल सकती है, लेकिन इसके पीछे क्या वजह है और ऐसा क्यों होता है, आइए इस स्टोरी में जानते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या बच्चे का मुंह खोलकर सोना ठीक है? डॉक्टर ने बताया किन दिक्कतों का संकेत हो सकती है यह आदत
क्या है इस समस्या का नाम और क्यों करती है परेशान?
गहरी नींद में यूं झटके लगने को मेडिकल साइंस की भाषा में हाइपनिक जर्क (Hupnic Jerk) या स्लीप ट्विच कहा जाता है. इसके शिकार अक्सर लोग होते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर यह होता क्यों है? विज्ञान के अनुसार, हाइपनिक जर्क मांसपेशियों का एक इनवॉल्यूएंटरी ट्विच है, जो तब होता है जब शरीर जागने की अवस्था से गहरी नींद की अवस्था में जा रहा होता है. इस तरह की स्थिति महज एक सेकेंड से भी कम की होती है, लेकिन इसका एहसास इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति की नींद तक खुल जाती है और दिल भी घबरा जाता है. रिपोर्ट बताते हैं कि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि इस स्थिति के दौरान ऊंचाई से गिरने के भी सपने आते हैं.
क्या खतरनाक है ये झटके?
अब सवाल उठता है कि आखिर क्या इस तरह के झटके खतरनाक बीमारी की ओर इशारा करती है? तो ऐसा नहीं है! हाइपनिक जर्क आमतौर पर खतरनाक नहीं होता है. इस की स्थिति में भले ही हाथ-पैर हिल जाए, लेकिन यह बस दिमाग और मांसपेशियों के बीच होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन हां, अगर यह समस्या बार-बार बन रही है और आपको परेशान कर रही है, तो वक्त रहते डॉक्टर की सलाह और सही जांच की जरूरत पड़ सकती है.
किन-किन कारणों से लग सकते हैं ऐसे झटके?
इस झटके के पीछे का पक्का कारण क्या है, इसको लेकर रिसर्च चल रही है, लेकिन कुछ वजह जरूर हैं, जो इस तरह की स्थिति पैदा करते हैं, जैसे-
- दिमाग और शरीर के बीच गलत तालमेल के कारण भी इस तरह के झटके महसूस हो सकते हैं. जैसे आपके शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स कर रही है, लेकिन दिमाग को लेग कि शायद आप ऊंचाई से गिर रहे हैं, तो बचने के लिए ऐसा हो सकता है.
- तनाव के कारण भी इस तरह की समस्या बन सकती है. अगर कोई शख्स भारी तनाव में गुजर रहा हो और उसकी स्लीप साइकिल भी प्रभावित हो रही हो, तो तब भी ऐसी स्थिति बन सकती है.
- इसके अलावा ज्यादा कैफीन के सेवन करने से भी झटके लगने की स्थिति बन सकती है. कैफीन जैसे सोते वक्त या दिनभर में ज्यादा मात्रा में कॉफी, चाय या किसी तरह की एनर्जी ड्रिंक का सेवन.
मुख्य निष्कर्ष:- सोते समय गिरने जैसा एहसास डरावना जरूर लग सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. बेहतर नींद, तनाव कम करना और कैफीन का सीमित सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह समस्या आपको रोज परेशान कर रही है, तो डॉक्टर से जांच जरूरी बन जाता है.
यह भी पढ़ें: कैसे पता करें कि हमारा लिवर खराब है? डॉक्टर ने कहा शरीर पर दिखने लगें ये 5 संकेत तो कभी ना
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
57 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines