कैसे पता करें कि हमारा लिवर खराब है? डॉक्टर ने कहा शरीर पर दिखने लगें ये 5 संकेत तो कभी ना करें इग्नोर

Liver Disease Symptoms: जब लिवर खराब होने लगता है तो शरीर हमें संकेत देने लगता है कि कुछ गड़बड़ी है. इन संकेतों को लोग आम समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं जो आगे चलकर बड़ी गड़बड़ी साबित होती है. ऐसे में आइए डॉक्टर से जानते हैं शरीर पर दिखने वाले किन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Liver disease symptoms

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

Liver Kharab Hone Ke Lakshan: लिवर शरीर का वो अंग है जिसके खराब होने पर शरीर की संरचना किसी इमारत की तरह ढह जाती है. लिवर खाने को पचाने से लेकर शरीर से गंदगी को बाहर रखने तक में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन, लोगों के खानपान या जीवनशैली की आदतों से लिवर खराब होते देर नहीं लगती है. फैटी लिवर (Fatty Liver) से शुरू हुई लिवर की दिक्कतें लिवर सिरोसिस या फाइब्रोसिस की वजह बन सकती हैं. ऐसे में खासतौर से लिवर की बीमारियों की समय रहते पहचान करना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए एनेस्थेसियोलॉजी एंड इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन में सर्टिफाइड डॉ. कुनाल सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि लिवर खराब (Liver Damage) होने से पहले शरीर कौन से संकेत देने लगता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Liver Disease

हर समय थकान होना

हर समय थकान महसूस होना क्रोनिक लिवर डिजीज का लक्षण हो सकता है. यह ब्रेन सिग्नलिंग में बदलाव, इंफ्लेमेशन, मसल लॉस, खराब नींद, अनीमिया या एक्सरसाइज टोलरेंस के कम होने का संकेत भी होता है.

विज्ञापन

भूख ना लगना और जी मितलाना

लिवर बाइल जूस प्रोड्यूस करता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं. लिवर खराब होने लगता है तो बाइल जूस के प्रोडक्शन में दिक्कत आने लगती है जिससे पाचन भी खराब हो सकता है. इससे पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता, सूजन आ सकती है, स्वाद बिगड़ जाता है, पेट फूलने लगता है, भूख कम हो जाती है और साथ ही जी मितलाने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं.

विज्ञापन

आंखों और त्वचा का पीला पड़ना

पीलिया यानी आंखों और त्वचा का पीला पड़ना लिवर की दिक्कतों का संकेत होता है. लिवर के बिलिरुबिन को ठीक तरह से ना निकाल पाने के चलते त्वचा और आंखें पीली नजर आने लगती हैं. इससे लिवर डिजीज हो सकता है, एक्सेस रेड ब्लड सेल ब्रेकडाउन हो सकता है और बाइल डक्ट में दिक्कतें आ सकती हैं . पीलिया होने पर डॉक्टर से जांच करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

आसानी से खरोंच लग जाना

लिवर ऐसे कई प्रोटीन बनाता है जो नॉर्मल ब्लड क्लोटिंग के लिए जरूरी होते हैं और साथ ही प्लेटलेट प्रोडक्शन को रेग्यूलेट करने में मदद करते हैं. जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है तो चोट लगना या खरोंच लगना आम हो जाता है. इससे जब-तब शरीर से खून बहना आम हो जाता है. वहीं, नाक से खून निकलने लगता है, मसूड़ों से खून बह सकता है और मल का रंग काला नजर आ सकता है.

विज्ञापन

पेट या पैरों में सूजन

पैरों और पेट की सूजन किसी बीमारी के चलते नजर आ सकती है. लिवर पर स्कारिंग होने यानी लिवर के खराब होने से फ्लुइड रिटेंशन बढ़ सकता है जिससे पैर और पेट सूजे हुए दिखने लगते हैं. लो एलबुमिन लेवल्स भी और खराब होने लगते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों का लिवर जल्दी खराब होता है

  • मोटापा लिवर डिजीज की वजह बन सकता है. पेट के आस-पास जमा फैट से मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन असोसिएटेड स्टेटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) हो सकता है.
  • टाइप 2 डायबिटीज के मरीज भी लिवर की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.
  • जो लोग एल्कोहल का सेवन ज्यादा करते हैं उन्हें एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस, सिरोसिस और फैटी लिवर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
  • खराब डाइट के कारण लिवर की दिक्कतें होती हैं. प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर और सैचुरेटेड फैट्स का ज्यादा सेवन करने पर लिवर खराब होता है.
  • हाई कॉलेस्ट्रोल भी लिवर की दिक्कतों की वजह बन सकता है.

यह भी पढें – 136000000 पहुंची प्री-डायबेटिक मरीजों की संख्या, जानिए Pre-Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ