शरीर में किस कमी की वजह से आ सकती हैं खट्टी डकारें? जानिए इसके असली कारण

Khatti Dakar Kyu Aati Hai: रात को देर से खाना खाने की वजह से कई बार खट्टी डकार आ जाती है, लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा क्यों, आइए इस लेख में जानते हैं.  

Khatti Dakar Kyu Aati Hai

क्या किसी कमी से आती हैं खट्टी डकारें?

Sour Burps Happen: खाना खाने के बाद कभी-कभी खट्टी डकार आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई लोग सोचते हैं कि खट्टी डकारें किसी विटामिन या मिनरल की कमी की वजह से आती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इसका सबसे बड़ा कारण पेट में बनने वाला एसिड और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. हालांकि, हर बार पेट संबंधित परेशानी हो तो यह संभव नहीं है. लगातार यह समस्या रहने पर आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. बाकी इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं, जिनपर आप ध्यान दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या किसी कमी से आती हैं खट्टी डकारें?

खट्टी डकार किसी एक पोषक तत्व की कमी का सीधा संकेत नहीं होती हैं. हालांकि, कुछ पोषक तत्वों की कमी पाचन प्रक्रिया को इफेक्ट कर सकती है, जिससे एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

खट्टी डकारों के मुख्य कारण

  • जब पेट का एसिड खाना नली की ओर लौटने लगता है तो खट्टी डकार, सीने में जलन और मुंह में खट्टापन महसूस हो सकता है.
  • अगर एसिड रिफ्लक्स बार-बार होता है तो यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का संकेत हो सकता है. इसमें खट्टी डकारें लगातार आती रहती हैं.
  • कई बार ज्यादा मसाले वाली चीजें खाने की वजह से ऐसा हो सकता है. ज्यादा मात्रा में भोजन करने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे खट्टी डकारें आने लगती हैं.
  • बहुत तेजी से खाने या खाना के साथ ज्यादा हवा निकलने से गैस बनती है और डकारों की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
  • खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे खट्टी डकारें और सीने में जलन हो सकती है.
    लगातार तनाव और चिंता भी पाचन तंत्र को इफेक्ट कर सकते हैं.

क्या पोषक तत्वों की कमी भी भूमिका निभा सकती है?

कुछ मामलों में विटामिन बी समूह, मैग्नीशियम या अन्य पोषक तत्वों की कमी पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, लेकिन इन्हें खट्टी डकारों का कारण सीधा नहीं माना जाता. अगर लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानी बनी हुई है तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराना बेहतर होता है.

विज्ञापन

खट्टी डकारों से बचने के आसान टिप्स

  • आपको हमेशा खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए और
  • तला-भुना, बहुत मसालेदार और ज्यादा तैलीय खाना कम खाएं.
  • एक बार में बहुत अधिक खाना खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें. 

इसे भी पढ़ें- गले में दर्द क्यों होता है? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ