महिलाओं में क्यों बढ़ने लगे कैंसर के मामले? सामने आई ये बड़ी वजह

Why Cancer Cases Increasing in Women: कैंसर को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। गुड न्यूज ये है कि पुरुषों में कैंसर के मामले कम देखने को मिल रहे हैं। वहीं कैंसर से होने वाली मौतों में भी कमी आई है। मगर महिलाओं में कैंसर के केस ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।

Why Cancer Cases Increasing in Women

Why Cancer Cases Increasing in Women: अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक स्टडी के अनुसार कैंसर का ट्रेंड अचानक शिफ्ट होने लगा है। सर्वे में सामने आया है कि 1991-2022 के बीच कैंसर से होने वाली मौतें 34 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। हालांकि कम उम्र की महिलाएं तेजी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं। आखिर इसकी क्या वजह है?

महिलाओं में बढ़े कैंसर के मामले

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा बढ़ गया है। जहां पुरुषों में कैंसर केस कम हुए हैं, तो महिलाओं में ये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर 50-64 साल की आयु वाली महिलाओं में कैंसर की दर पुरुषों से अधिक पाई गई है। वहीं पुरुषों से तुलना की जाए तो 50 साल से कम आयु वाली महिलाओं में कैंसर के मामले 82 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

कैंसर से कम हो रही मौतें

इस रिपोर्ट में एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। कैंसर से होने वाली मौतों में 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 2 दशकों यानी 20 साल में कैंसर से 4.5 मिलियन यानी 45 लाख मौतें कम हुई हैं। अब सवाल यह है कि आखिर यह कैसे मुमकिन हुआ? रिपोर्ट की मानें तो धूम्रपान कम करने, बेहतर उपचार और कैंसर का जल्द पता चलने के कारण इसे मात देना आसान हो गया।

महिलाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?

अगर बात करें कि महिलाओं में कैंसर के मामले अचानक क्यों बढ़ रहे हैं? कुछ स्पेशलिस्ट्स की मानें तो खराब लाइफस्टाइल और पर्यावरण में बदलाव के कारण महिलाओं में कैंसर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मोटापे का शिकार होती हैं, जिससे कैंसर के मामले भी बढ़ने लगे हैं। कम उम्र की महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर देखने को मिला है, जिसका सीधा संबंध मोटापे से है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ