---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B12 की कमी से युवाओं को होती हैं ये 3 गंभीर बीमारियां! जानें शुरुआती संकेत

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व माना जाता है। इसकी कमी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। व्यस्कों में इसकी कमी गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में।

---विज्ञापन---

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन्स हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक न्यूट्रिशन होते हैं और विटामिन बी-12 जो नर्वस सिस्टम से लेकर शरीर में खून को बनाने का काम करता है। यह विटामिन सबसे प्रमुख माना जाता है। इस विटामिन का प्राकृतिक सोर्स मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स होते हैं। इसकी कमी होने का प्रमुख कारण डाइट में विटामिन बी-12 युक्त फूड्स की कमी होना है। विटामिन बी-12 की कमी से व्यस्कों में भी कई गंभीर प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

कौन-कौन सी बीमारियों का बढ़ता है रिस्क?

1. एनीमिया

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 की कमी से एनीमिया की बीमारी हो सकती है। यह अडल्ट्स में होने वाली सबसे आम बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं। इस कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया के संकेतों में थकान, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत होती है और स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

2. नर्वस सिस्टम की समस्याएं

इस विटामिन की कमी से नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन बी-12 की कमी से ब्रेन नर्वस डैमेज हो सकती है जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी, कमजोरी, संतुलन की समस्या होती है और भ्रम होने के लक्षण दिखाई देते हैं। इससे डिमेंशिया और अल्जाइमर की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है।

---विज्ञापन---
Vitamin B-12

photo credit-freepik

3. मांसपेशियों में कमजोरी

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 की कमी होने से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी हो जाती हैं। दरअसल, यह विटामिन फ्रैक्चर की स्थिति को बढ़ा देता है, क्योंकि कैल्शियम की कमी होने के पीछे भी एक कारण शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है। ये सभी परेशानियां व्यस्कों में सबसे अधिक होती हैं। मांसपेशियों में कमजोरी होने के संकेत हैं, उनमें हमेशा दर्द होना, नसों का दिखना और बेवजह सूजन होना।

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

हाथों-पैरों में झुनझुनाहट होना।
थकान और कमजोरी महसूस करना।
मांसपेशियों में दर्द होना।
स्किन का रंग पीला दिखाई देना।
हेयर फॉल।
थकान और कमजोरी।
भूख कम लगना।
जीभ में सूजन होना।
मूड स्विंग्स और स्ट्रेस।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola