---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए करें डॉक्टर की ये टिप्स फॉलो, जानें Optic Neuritis के संकेत

Eye Care Tips: आंखों की रोशनी पर सबसे ज्यादा असर लगातार लैपटॉप, फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की वजह से पड़ रहा है। ऑप्टिक न्यूरिटिस आंखों का एक ऐसा डिजीज है, जो अब काफी कॉमन हो गया है। जानिए इस बीमारी के बारे में और इससे बचने के उपाय।

---खबर नीचे जारी है---

Eye Care Tips: आंखों के बिना हमारा चेहरा अधूरा दिखाई देता है और आंखों की रोशनी के बिना जिंदगी अधूरी होती है। आईसाइट पर सबसे ज्यादा असर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का हो रहा है, जिसमें हम लगातार लंबे समय तक फोन या लैपटॉप के संपर्क में रहते हैं। आंखों की रोशनी ब्लू रेज के संपर्क में रहने से कमजोर होने लगती है। डॉक्टर बिमल छाजेर बताते हैं कि आंखों की एक बीमारी जिसे ऑप्टिक न्यूरिटिस कहते हैं, एक नया आई डिजीज है, जो लोगों में पाई जाने लगी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के संकेत और बचाव के उपाय।

Optic Neuritis के संकेत

डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वे बताते हैं कि इन दिनों आंखों से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन हो गई हैं और ऑप्टिक न्यूरिटिस क्या है और कैसे इससे बचा जा सकता है। ऑप्टिक न्यूरिटिस, ऑप्टिक नर्व्स से जुड़ा होता है, जो हमारे दिमाग को मैसेज पहुंचाता है कि हमें उस चीज को देखकर क्या प्रतिक्रिया देनी है। ऑप्टिक न्यूरिटिस में ये नर्व्स सूज जाती हैं, जिससे देखने में मुश्किल होती है। सबसे पहले जानते हैं इसके संकेत:

---खबर नीचे जारी है---

1. अचानक दिखाई न देना- डॉक्टर के अनुसार, ऑप्टिक न्यूरिटिस में लोगों को अचानक दिखाई देना बंद हो जाता है या बिल्कुल कम दिखाई देने लगता है। हालांकि, इसमें पूरी तरह आंखों की रोशनी नहीं जाती है, मगर कभी-कभी अचानक देखने में दिक्कत आती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---खबर नीचे जारी है---

2. धुंधला दिखाई देना- ऑप्टिक न्यूरिटिस में मरीज को धुंधला या फिर ग्रे शेड दिखाई देता है। यह भी संकेत ऑप्टिक न्यूरिटिस का एक शुरुआती संकेत है। इसमें मरीज को कलर की पहचान करने में भी दिक्कत आती है, उसे अमूमन हर रंग ग्रे शेड में दिखाई देता है।

3. दोहरी दृष्टि (Double Vision)- ऑप्टिक न्यूरिटिस में आपको 1 चीजें दो-दो बार दिखाई देती हैं, जिसे डबल विजन कहते हैं। ऐसा अक्सर दूर की चीजों को देखने में होता है, जिसमें कुछ डिस्टेंस पर मौजूद वस्तु डबल दिखाई देती है।

---खबर नीचे जारी है---

इस बीमारी के कारण

डॉक्टर ने इसके कुछ कारण बताए हैं, जिसमें आंखों की नर्व्स में सूजन, वायरल इन्फेक्शन के संपर्क में बार-बार आना, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के साथ-साथ जो लोग ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित हैं, उन्हें हो सकता है। ऑटोइम्यून डिजीज में इंसान की इम्यूनिटी कमजोर रहती है। जो लोग कैंसर ट्रीटमेंट करवाते हैं, तो कीमोथेरेपी के साइड-इफेक्ट में भी आंखों की यह समस्या हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ उपाय

  • अपनी डाइट में विटामिन बी-12 युक्त फूड्स को शामिल करें, जैसे कि हरी पत्तीदार सब्जियां।
  • एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें।
  • आंखों में थोड़ी भी समस्या हो, तो अपनी आंखों की जांच जरूर करवाएं।
  • स्मोकिंग अवॉइड करें।
  • फैमिली हिस्ट्री में आंखों की समस्याएं रही हैं, तो उन्हें भी आंखों की जांच हर 6 महीने में एकबार करवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 17, 2025 02:08 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola