Body Feels Stiff and Heavy: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई लोगों के लिए यह शरीर में दर्द, जोड़ों की अकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव की वजह भी बन जाता है. खासतौर पर जिन लोगों को गठिया, पुरानी चोट या मांसपेशियों से जुड़ी समस्या होती है, उन्हें मानसून के दौरान परेशानी ज्यादा महसूस हो सकती है. अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो आइए एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके से जानते हैं कि बारिश में शरीर दर्द और अकड़न क्यों बढ़ जाती है और इससे राहत पाने के आसान तरीके क्या हैं.
बारिश में शरीर दर्द और अकड़न क्यों होती है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार बारिश से पहले और बारिश के दौरान मौसम बदल जाता है. इससे जोड़ों के आसपास दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है. साथ ही, बारिश के मौसम में तापमान कम होने और नमी बढ़ने से मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं.
विटामिन D की कमी हो सकती है वजह
बारिश के दिनों में धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन D का लेवल इफेक्ट हो सकता है. लंबे समय तक इसकी कमी हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकती है.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में फायदेमंद हैं ये हेल्दी स्नैक्स, AIIMS डॉक्टर ने बताया क्या खाएं
बारिश में बॉडी पेन और अकड़न से कैसे पाएं राहत?
सुबह उठकर सिकाई करें
सुबह बिस्तर से उठने से पहले सिकाई करें. सिकाई करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से अपने घुटने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए सिकाई करें.
एक्सरसाइज करें
रोज 30 मिनट वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करने से मांसपेशियां लचीली रहती हैं और दर्द कम हो सकता है. सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज करें. इससे बॉडी की अकड़न कम हो जाएगी और जोड़ों का दर्द कम भी होगा.
शरीर को गर्म रखना
गीले कपड़े तुरंत बदलें और शरीर को ठंड से बचाएं. जरूरत पड़ने पर हल्की गर्म सिकाई भी कर सकते हैं. बाकी एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर को गर्म रखने के लिए लंच और डिनर में सूप शामिल करें.
ठंडे फ्लोर पर न बैठें
ठंडे फ्लोर पर बिल्कुल भी न बैठें, क्योंकि जब आप बैठेंगे तो आपके शरीर में दर्द होगा. ठंडे फर्श पर बैठने से शरीर को परेशानी हो जाएगी. लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें. हर 40 मिनट में थोड़ा चलें-फिरें.
इसे भी पढ़ें- जी मचलने लगे तो तुरंत इस एक चीज को रख लें जीभ के नीचे, नहीं आएगी उल्टी, मतली होगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 hr agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
15 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
18 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
21 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines