---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Fatty Liver में फायदेमंद हैं ये हेल्दी स्नैक्स, AIIMS डॉक्टर ने बताया क्या खाएं

Fatty Liver Foods: सिर्फ हेल्दी स्नैक्स खाने से फैटी लिवर ठीक नहीं होता. इसके लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज भी जरूरी है. अगर आपको फैटी लिवर या उससे जुड़ी कोई समस्या है तो अपनी डाइट में बदलाव करें. 

---विज्ञापन---

Fatty Liver Healthy Foods: फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ने वाली समस्याओं में से एक है. खराब खानपान, जंक फूड, मीठे ड्रिंक्स और ऐक्टिविटी न करने की कमी ही इसकी वजह मानी जाती है. अच्छी बात यह है कि सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर फैटी लिवर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. AIIMS के डॉक्टरों सौरभ सेठी के मुताबिक, सिर्फ नॉर्मल खाना खाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको इसके साथ-साथ सही स्नैक्स चुनना भी जरूरी है. ऐसा करने से लिवर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसे 7 हेल्दी स्नैक्स, जो फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कैंसर की कीमोथेरेपी से कैसे लड़ीं Hina Khan, बताया किन मुश्किलों का करना पड़ा सामना

---विज्ञापन---

फैटी लिवर के लिए हेल्दी स्नैक्स | Fatty Liver Ke Liye Healthy Snacks 

मुट्ठी भर बादाम और सीड्स

बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर में सूजन कम करने और लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि इन्हें एक छोटी मुट्ठी जितना ही खाना बेसर रहेगा. 

मौसमी फल या खीरा 

सेब, अमरूद, संतरा, पपीता और बेरीज जैसे फल फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाने के साथ वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं. बहुत ज्यादा मीठे फल ज्यादा न खाएं. 

---विज्ञापन---

भुना हुआ चना

भुना चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है. इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार अनहेल्दी चीजें खाने की इच्छा कम हो सकती है. इस दौरान आप चना खा सकते हैं. 

बिना चीनी वाला दही

लो-फैट या बिना चीनी वाला दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है. यह आंतों की सेहत सुधारने के साथ पाचन में मदद करता है, जिसका असर लिवर पर भी पड़ सकता है. इसलिए आप दही को कई तरह से खा सकते हैं. 

एवोकाडो सलाद

एवोकाडो टोस्ट या अंकुरित मूंग या चने में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसमें टमाटर, खीरा, नींबू और हरा धनिया मिलाकर हेल्दी स्नैक तैयार किया जा सकता है. 

---विज्ञापन---

चीज स्टिक्स 

अगर हल्का स्नैक लेना चाहते हैं तो चीज स्टिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इसमें ज्यादा चीजें ना मिलाएं.

इसे भी पढ़ें- जी मचलने लगे तो तुरंत इस एक चीज को रख लें जीभ के नीचे, नहीं आएगी उल्टी, मतली होगी दूर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 26, 2026 10:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola