TB Risk Factors: ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis) मायकोबेक्टिरियम ट्यूबरकुलोसिस बेक्टीरियम की चपेट में आने से होता है. टीबी आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर डालता है जैसे, दिमाग, किडनी और रीढ़ की हड्डी. टीबी फेफड़ों के साथ ही लिम्फ नोड्स को भी प्रभावित करता है. लेकिन, टीबी के कीटाणुओं के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को टीबी नहीं होती बल्कि कुछ में इनएक्टिव टीबी और एक्टिव टीबी डिजीज हो सकती है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे 7 लोगों के बारे में बताया है जो टीबी के रिस्क फैक्टर्स में आते हैं यानी जिन्हें टीबी का ज्यादा खतरा होता है. जानिए कौन हैं ये लोग.
यह भी पढ़ें – Lung Cancer: ये 7 लोग फेफड़ों के कैंसर का हो सकते हैं शिकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कारण और रिस्क फैक्टर्स
किन लोगों में रहता है टीबी का ज्यादा खतरा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन 7 लोगों में टीबी का ज्यादा खतरा रहता है –
- जिन लोगों को पिछले 5 सालों में टीबी हुआ है उन्हें फिर से टीबी हो सकता है
- व्यक्ति जो टीबी मरीज से निकट संपर्क में आया हो
- धूम्रपान करने वाले लोगों में
- मदिरा या शराब का सेवन करने वाले लोगों में टीबी का खतरा ज्यादा होता है
- मधुमेह रोगी टीबी के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं
- कुपोषित टीबी की चपेट में जल्दी आते हैं
- 60 से ज्यादा उम्र के वृद्ध टीबी की चपेट में आ सकते हैं.
इनएक्टिव और एक्टिव टीबी क्या होता है
यूएस के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, जब टीबी जर्म्स शरीर में व्यक्ति को बीमार किए बिना रहते हैं तो इसे इनएक्टिव टीबी कहते हैं. इन लोगों को बीमार महसूस नहीं होता है और इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते और इनसे किसी और को टीबी नहीं होता है. लेकिन, बिना किसी इलाज के इनएक्टिव टीबी एक्टिव टीबी डिजीज (Active TB Disease) बन सकता है.
टीबी के जर्म्स जब एक्टिव हो जाते हैं और इम्यून सिस्टम उन्हें बढ़ने से नहीं रोक पाता है तो इसे एक्टिव टीबी डिजीज कहते हैं. इसमें व्यक्ति को बीमारी महसूस होता है. इनमें लक्षण भी दिखते हैं और इन लोगों से दूसरों में टीबी फैल सकता है.
टीबी के संकेत और लक्षण क्या हैं
- खांसी आती है जो लंबे समय तक रहती है
- छाती में दर्द होता है
- खांसी के साथ खून निकलता है, बलगम में खून आता है
- कमजोरी और थकान महसूस होती है
- वजन कम होने लगता है
- भूख में कमी आ जाती है
- ठंड महसूस होती है
- बुखार आता है
- रात के समय पसीने आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी चीजें ज्यादा खानी चाहिए? जानिए किस डाइट से Bad Cholesterol कम होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
5 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
6 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
10 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
11 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
13 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
15 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry, CDC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines