कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी चीजें ज्यादा खानी चाहिए? जानिए किस डाइट से Bad Cholesterol कम होता है

High Cholesterol Control: नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल क्या होता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं और इस बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

High Cholesterol Diet

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या-क्या परहेज करना चाहिए? AI Generated Image

What Is High Cholesterol: खून में फैटी पदार्थ की मात्रा बढ़ने को कोलेस्ट्रॉल कहते हैं. कोलेस्ट्रोल फैटी फूड्स खाने से भी बढ़ता है, स्मोकिंग, एल्कोहल के सेवन और मोटापे के कारण भी शरीर में जमने लगता है. इस गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) के धमनियों में जमने से धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं और रक्त का प्रवाह बाधित होता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक की नौबत आने लगती है. ऐसे में इस हाई कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कम करना जरूरी है. नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो तो किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या ज्यादा खाना चाहिए

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ऑयली फिश जैसे मैकेरल और साल्मन ज्यादा खा सकते हैं. ऑलिव ऑयल, रैप्सीड ऑयल, ब्राउन राइस होलग्रेन ब्रेड, होलव्हीट पास्ता, सूखे मेवे, बीज, फल और सब्जियां खाए जा सकते हैं. ये गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले फूड्स हैं.

इन चीजों को कम खाने की करें कोशिश

विज्ञापन

ऐसे कुछ फूड्स हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल में कम खाने चाहिए. इन फूड्स में मीट पाई, फैटी मीट, मक्खर, खी, क्रीम और चीज केक, बिस्कुट, कोकोनट ऑयल और पाल्म ऑयल वाले फूड्स शामिल हैं.

एक्सरसाइज है जरूरी

विज्ञापन

एक हफ्ते में कम से 150 मिनट की मोडरेट एक्सरसाइज और 75 मिनट की इंटेसिटी एक्टिविटी करनी चाहिए. एक्सरसाइज के साथ ही वॉकिंग, स्विमिंग और साइक्लिंग की जा सकती है. आप इन अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं.

धूम्रपान छोड़ना है जरूरी

विज्ञापन

धूम्रपान यानी स्मोकिंग से कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ते हैं. इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी पनप सकती हैं. धूम्रपान के अलावा एल्कोहल का सेवन कम करना भी जरूरी है.

हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण क्या हैं

विज्ञापन

NHS के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के आमतौर पर कुछ लक्षण नहीं होते हैं और ब्लड टेस्ट से ही पता चल सकता है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है. अगर व्यक्ति की उम्र 40 से ज्यादा है, मोटापे का शिकार है या फिर परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल या दिल की दिक्कतें हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट जरूर कराना चाहिए. टेस्ट में अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की पुष्टि हो जाती है तो डॉक्टर की सलाह से डाइट में बदलाव और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके कोलेस्ट्रॉल को कम करने की कोशिश की जाती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

Source - NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ