Lauki vs Tinda: गर्मियों में कौन-सी सब्जी खानी चाहिए? पानी की कमी दूर करने से लेकर पेट साफ रखने तक करेगी मदद 

Vegetable For Dehydration: गर्मियों में ज्यादातर लोग सब्जियां खाना पसंद करते है, लेकिन अगर आपको गर्मियों में हेल्दी मानी जाती हैं. आप अपनी पसंद और शरीर की जरूरत के हिसाब से इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

Vegetable For Dehydration

आखिर कौन-सी सब्जी ज्यादा कूलिंग और हाइड्रेटिंग है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Tinda Vs Lauki: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखें. ऐसे में आपके लिए टिंडा और लौकी खाना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि लौकी और टिंडा ऐसी सब्जी हैं जो हल्की और पानी से भरपूर होती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में से कौन-सी सब्जी शरीर को ज्यादा ठंडक और हाइड्रेशन देती है? यहां जानिए गर्मियों में कौन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें- प्रतीक यादव की उंगलियों के नाखून पड़ गए थे नीले? जानिए ऐसा होना किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

विज्ञापन

लौकी क्या गर्मियों के लिए सुपरफूड है?

लौकी में लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है. यही वजह है कि इसे गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन सब्जियों में गिना जाता है. इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. 

लौकी खाने के फायदे

  • शरीर को ठंडक मिलना 
  • डिहाइड्रेशन से बचाना
  • पेट को हल्का रहना 
  • पाचन बेहतर बनाना
  • वजन घटाने में मददगार होना
  • हाई ब्लड प्रेशर पर असर होना 

टिंडा खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

टिंडा भी गर्मियों की लोकप्रिय सब्जी है. इसमें भी पानी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह पेट के लिए काफी हल्की मानी जाती है. आप भी इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.  

टिंडा खाने के फायदे

  • शरीर हाइड्रेट रहना 
  • पाचन बेहतर होना 
  • गैस और एसिडिटी कम होना 
  • कैलोरी कम होना 
  • शरीर में सुस्ती कम करने में फायदेमंद

आखिर कौन-सी सब्जी ज्यादा कूलिंग और हाइड्रेटिंग है?

अगर सिर्फ बॉडी को ठंडक और हाइड्रेशन देने की बात करें तो लौकी ज्यादा फायदेमंद है. इसकी वजह से पेट बहुत ही हल्का महसूस करता है. वहीं, अगर आपको लौकी पसंद नहीं है तो टिंडा भी गर्मियों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.  

विज्ञापन

किसे क्या चुनना चाहिए?

देखिए, अगर शरीर में जल्दी गर्मी हो जाती है या पानी की कमी महसूस होती है तो लौकी खाना फायदेमंद हो सकता है. वरना आप पाचन को बेहतर बनाने के लिए टिंडे का सेवन कर सकते हैं. वैसे तो दोनों ही सब्जियां गर्मियों में हेल्दी मानी जाती हैं, लेकिन आप अपनी पसंद से आहार में शामिल करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ