0 स्टेज कैंसर का क्या मतलब है? जानिए कैसे दिखते हैं Stage 0 Cancer के लक्षण
Stage 0 Cancer: स्टेज 0 कैंसर को जितनी जल्दी पहचान लिया जाए उतना ही जल्दी इलाज किया जा सकता है और कैंसर को पनपने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए इस स्टेज में कैसे लक्षण दिखते हैं.

Stage 0 Cancer Symptoms: स्टेज 0 कैंसर को मेडिकल टर्म में कार्सिनोमा इन सीटू (CIS) कहा जाता है. यह वह स्टेज है जब कैंसर की फॉर्मेशन को डिटेक्ट किया जा सकता है. इस स्टेज में एब्नॉर्मल सेल्स टिशू की सिर्फ उस लेयर में होता है जिसमें वह डेवलप होता है. इन सीटू का मतलब होता है इन ऑरिजनल प्लेस. इस अवस्था में इसे कैंसर नहीं कहा जाता है और इसे प्रीकैंसरस स्टेज ही मानते हैं. ऐसे में इस 0 स्टेज में कैंसर की डेवलपमेंट का पता लगा लिया जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है. यहां जानिए इस स्टेज 0 में कैसे लक्षण नजर आते हैं.
स्किन में बदलाव
2 / 7कार्सिनोमा इन सीटू यानी 0 स्टेज कैंसर में त्वचा के उन हिस्सों पर लक्षण दिख सकते हैं जो ज्यादातर धूप की चपेट में आते हैं, जैसे गर्दन, हाथ या चेहरा. त्वचा खुरदुरी, लाल या फिर स्केली दिख सकती है. कई मामलों में त्वचा पर चमक या मोती जैसे दाने नजर आते हैं. एक ही हिस्से की त्वचा बार-बार हट भी सकती है.
मुंह में दिखते हैं लक्षण
3 / 7मुंह के अंदर लाल या सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं. जीभ, मसूड़े या होंठों की त्वचा मोटी या खुरदुरी हो सकती है.
पेशाब से जुड़ी दिक्कतें
4 / 7ब्लैडर कार्सिनोमा इन सीटू में पेशाब में खून नजर आ सकता है. इसके अलावा, बार-बार पेशाब आना या पेशाब करते हुए जलन होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
स्तन पर दिखते हैं संकेत
5 / 7स्तन पर लंप या फिर निप्पल पर दाने और सफेद डिस्चार्ज बहने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसा डक्टल या लोबुलर कार्सिनोमा इन सीटू में होता है.
किन हिस्सों में ज्यादा दिखते हैं ये लक्षण
6 / 7स्टेज 0 कैंसर में ज्यादातर लक्षण स्तन, मूत्राशय, त्वचा, मुंह या आंखों में नजर आते हैं. इन हिस्सों में 1-2 हफ्ते से ज्यादा कोई दिक्कत बनी रहे तो इग्नोर नहीं करना चाहिए.
कैसे होता है इलाज
7 / 7इस स्टेज में सर्जरी करके एब्नॉर्मल सेल्स को हटा दिया जाता है. कई बार इसके बाद रेडिएशन थेरैपी दी जाती है और क्लॉज मॉनिटरिंग होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.